बिजली चोरी में 70 पर प्राथमिकी, 300 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन.
रक्सौल ।(vor desk)। रेवेन्यू के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग खासे संजीदा है, इसके लिए माइक्रो लेबल पर मॉनिटरिंग जारी है। जिसके तहत निरंतर अभियान चलाकर ग्राउंड लेबल पर बकायेदारों को चिन्हित कर राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये बातें नव पदस्थापित विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने रविवार को अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से रेवेन्यू समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हड़काते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर मार्च माह एक तरह से महापर्व होता है, इसमें सक्रिय रूप से सबकी सहभागिता अनिवार्य है। बताया गया कि चालू माह में डिवीजन अंतर्गत रक्सौल एवं घोडासहन सबडिवीजन के सभी सेक्सनों में चिन्हित करीब तीन सौ डिफॉल्टरों की लाइने काटी गई है। वहीं अब तक डेढ...









