केंद्र सरकार की योजना के तहत रक्सौल में संचालित आश्रय स्थल की उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व वाली टीम ने की जांच,मिला गड़बड़ी का पिटारा!
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े 'डे नुलम ' के तहत रक्सौल नगर परिषद द्वारा शहर के टूमडिया टोला वार्ड2 में संचालित आश्रय स्थल के हुए औचक निरीक्षण में कथित अनियमितता और फर्जीवाडा सामने आया है।नगर परिषद की उप सभापति पुष्पा देवी के नेतृत्व में यह औचक निरीक्षण शनिवार के दोपहर में हुआ।केंद्र सरकार की योजना और मोटी राशि से संचालित इस आश्रय स्थल में जारी कारनामे से जांच को पहुंची टीम दंग रह गई।मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार भी मौजूद थे।
जांच में सामने आया कि नगर परिषद द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन सह रैन बसेरा में इस आश्रय स्थल को संचालित किया जा रहा है।सामुदायिक भवन का बोर्ड वहां से हटा कर फेंक दिया गया है।यह स्थल नगर अथवा यू कहें की मुख्य आवाजाही की बजाय आबादी से दूर खेत खलिहान वाले जगह पर स्थित है, जहां पर आश्रय स्थल को चलाय...









