रक्सौल के छात्र -छात्राओं ने साइंस और कॉमर्स में जिला स्तर पर लहराया परचम!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के बच्चों ने इस बार जिला स्तर पर परचम लहराया है।हालाकि,कुछ अंकों से वे प्रदेश स्तर पर जगह बनाने से चूक गए।
एक ओर जहां रक्सौल के लाल सुशील कुमार ने इंटर साइंस में जिला स्तर पर परचम लहराया है,वहीं,कॉमर्स में बेटियों का डंका बजाया है।रक्सौल प्रखंड के जोकियारी पंचायत के चिकनी निवासी अमरेश शाह के पुत्र सुशील कुमार (केसीटीसी महाविद्यालय रक्सौल ) ने आईएससी साइंस में 460 अंक प्राप्त कर जिला में दूसरा स्थान हासिल किया है।एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में नौकरी करने वाले पिता के पुत्र सुशील ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि मेरा उद्देश्य एनडीए में सफलता हासिल कर सेना का अधिकारी बन कर देश की सेवा करना है,इसलिए साइंस लेकर पढ़ाई कर रहा हूं।सुशील ने मैट्रिक हजारीमल हाई स्कूल रक्सौल से पास करने के बाद केसीटीसी महाविद्यालय में नामांक...









