जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण को ले कर शुरू किया आमरण अनशन,कहा-जब तक निर्माण शुरू नहीं,तब तक जारी रहेगा अनशन
रक्सौल।(Vor desk)। जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण के लिए 26जुलाई शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।वे अपने समर्थकों के साथ अम्बेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।उन्होंने कहा कि काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत घोड़ासहन नहर में कोईरियाटोला चौक स्थित अंबेडकर चौक पर हाई लेबल पुल निर्माण के क्रम बने अप एंड डाउन डायवर्सन के ध्वस्त होने के बाद संकट बढ़ गया है और देशी विदेशी पर्यटकों ,आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
उन्होंने शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण के जिला विकास उपायुक्त डा प्रदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग करते हुए आमरण अनशन के लिए अनुमति मांगी थी।उन्होंने समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि बिना मजबूत डायवर्शन निर्माण के पुल निर्माण शुरू कर दिया गया।सिंचाई के लिए नह...









