वीरगंज में निषेधाज्ञा हटने के बाद हालात सामान्य,पुलिस ने पकड़े गए 3लोगों पर राजद्रोह और 2 लोगों पर अपराधिक उपद्रव का मुकदमा किया दर्ज,6 दिनों के रिमांड पर ले कर पुछ ताछ जारी!
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में विगत शनिवार से जारी तनाव ,अशांति और अस्थिरता के कम होने के बाद वीरगंज (परसा)प्रशासन नेशुक्रवार की सुबह 7बजे से निषेधाज्ञा हटा लिया है।गुरुवार को जिला सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त आशय का फैसला हुआ था, जिसमे जिलाधिकारी गणेश अर्याल,प्रमुख सेनानी निराजन कटुवाल,एसपी गौतम मिश्र,फोर्स एसपी राधेश्याम धीताल ,उप अनुसंधान निर्देशक दिलीप कुमार सिंह,सहायक प्रमुख जिलाधिकारी सुमन कुमार कार्की उपस्थित थे।इससे पहले गुरुवार की दोपहर जिला प्रशासन की एक बैठक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई,जिसमे पिछले अवस्था पर चर्चा हुई और शांति सौहार्द कायम रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।जिसके बाद निषेधाज्ञा हटाने के लिए जिला सुरक्षा समिति ने सिफारिश की।उधर, हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर पथराव ,झड़प और उपद्रव के मामले में परसा जिला पुलिस ने पकड़े गए तीन लोगों खिलाफ र...









