पर्व को देखते हुए 7 महिने बाद भारत सरकार ने बॉर्डर खोला,नेपाल सरकार की रोक जारी!
भारत सरकार ने की औपचारिक घोषणा,गुरुवार की सुबह से चालू हुई आवाजाही
नेपाल सरकार ने अब नही की है औपचारिक घोषणा,बावजुद आम लोगों की आवाजाही शुरू
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल के बीच बन्द बॉर्डर गुरुवार से खुल गया । कोरोना को लेकर मार्च 2020 से भारत नेपाल बॉर्डर बन्द किया गया था।बॉर्डर खुलने के बाद आमजन आ जा रहे हैं।फिलहाल,नेपाली सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाइक या अन्य साधनों को नही आने जाने दिया जा रहा है।लोग पैदल आ जा रहे हैं।बावजूद,बॉर्डर पर चहल पहल बढ़ गई है।
लेकिन, नेपाल सरकार द्वारा बॉर्डर खोलने की घोषणा नही होने से असमंजस है।नेपाल सरकार पर बॉर्डर खोलने के लिए दवाब बढ़ गया है।बता दे कि नेपाली मीडिया ने नेपाल सरकार के हवाले से पिछले दिनों यह साफ किया था कि नेपाल बॉर्डर छठ बाद तक यानी 15 नवम्बर तक बन्द रहेगा।
इधर,रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन ...









