खुली सीमा को खुला करो के नारे के साथ बीरगंज बॉर्डर को खोलने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी!
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल की केपी ओली सरकार द्वारा पिछले 9 माह से लगातार बॉर्डर बन्द रखने के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चला है।इसी कड़ी में बीरगंज बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह के बैनर तले 'खुली सीमा को खुला करो' के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा ।
बीरगंज कस्टम एरिया के पास धरना प्रदर्शन में जुटे आंदोलनकारी ओम प्रकाश सर्राफ का आरोप है कि ओली सरकार कोरोना के बहाने सीमा को बन्द कर राजनीतिक रोटी सेंक रही है। दोनो देशों के बीच जनस्तर सम्बन्ध को तोड़ने व कटुता फैलाने की साजिश की जा रही है।मधेश को बर्बाद करने की तिकड़म की जा रही है।इस साजिश को सफल नही होने दिया जाएगा।आंदोलन की अगुवाई कर रही पूर्व मंत्री करीमा बेगम व रम्भा मिश्रा का कहना है कि नेपाल सरकार मधेशी जनता के विरुद्ध शोषण व उपनिवेशवाद थोपने की नीति अख्तियार कर रखी है।जि...









