सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज का उद्घाटन!
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण व अंतर्राष्ट्रीय सड़क जो सीधा काठमांडू और दिल्ली को जोड़ती है ,जहाँ रक्सौल- बीरगंज के बीच रेलवे बैरियर( रेल गुमटी ) होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी से निजात पाने के लिए रक्सौल में लाइट ओवर ब्रिज की परिकल्पना की गई थी।जो विगत 2 वर्षों के लंबे समयावधि में बनकर तैयार हुआ ।जिस पर 6.18 करोड़ की लागत आई।यह लाइट 322 मीटर लंबा व 3 मीटर चौड़ा है।मंगलवार को उक्त लाइट ओवरब्रिज का उद्घाटन एक समारोह के बीच पश्चिम चंपारण के सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम जफर आलम ने संयुक्त रुप फीता काट कर किया।साथ ही शीलापट्ट का भी अनावरण किया गया।वहीं,सांसद व विधायक ने समर्थकों के साथ उक्त लाइट ओवर ब्रिज पर चढ़ कर खुद जायजा लिया।
रक्सौल स्टेशन परिसर में आय...








