बीरगंज में छठ पर्व की भव्य तैयारी, पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह करेंगी घरीहरवा पोखरी में छठ पूजा!
बीरगंज।(नेपाल )।( vor desk )।बिहारियों के महान लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा अब बिहार ही नही अन्य देशों में भी बड़े श्रद्धा से मनाया जाता है ।बिहार के मूल वासी के साथ अन्य देशों के श्रद्धालु भी भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते है।इसमे पड़ोसी देश नेपाल भी शामिल है,जहां श्रद्धा व भव्यता के बीच छठ पूजा होती है।
बिहार से सटे पर्सा जिला में भी बड़ी ही धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है ।
बीरगंज के घडीहरवा पोखरी के बीचों बीच सूर्य देव की मूर्ति स्थापित है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्क देते है ।
इस बार पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की पतोहू व पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह भी पूजा अर्चना को लेकर यहां आ रही हैं।उनके आगमन पर स्वागत में बुधवार की शाम पुष्पवर्षा का कार्यक्रम है।हिमानी शाह के छठ पूजा करने को ले कर शानदार तैयारी की गई है।
उनके कार्यक्...









