पीएम नरेंद्र मोदी ने लुम्बिनी में माया देवी मंदिर में की पूजा,विश्व शांति व समृद्धि के लिए की प्रार्थना!
लुम्बिनी( नेपाल )।( vor desk )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल में लुंबिनी पहुंचे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आगवानी करते हुए श्री मोदी का स्वागत किया। श्री मोदी ने पीएम देउबा व उनकी पत्नी के साथ बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।पीएम मोदी ने लुम्बिनी में महामाया देवी मंदिर के बाद पूजा-अर्चना के बाद पवित्र बोधी वृक्ष की भी पूजा की है।
बता दे कि बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। यहां उन्होंने भारत की पहल पर बनाए जा रहे सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखी। इस सेंटर में बौद्ध परंपरा पर स्टडी होगी।
इस केन्द्र का निर्माण भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के वित्तीय सहयोग से किया जा रहा है। यह केन्द्र नेपाल का पहला उत्सर्जन मुक्त भवन होगा।
...









