वीरगंज स्थित छोटा पशुपति मंदिर में हुई महाआरती,काशी ,अयोध्या और ,जनकपुर के पुजारी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
रक्सौल।( Vor desk)।नेपाल के वीरगंज पिपरा स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक छोटा पशुपति मंदिर में सोमवार की संध्या धार्मिक प्रवचन और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम यूपी के काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कांत मिश्र और जानकी मंदिर जनकपुर धाम के महंत रौशन दास, राम जन्म भूमि अयोध्या स्थित दशरथ महल के पुजारी राम अनुग्रह दास जी महाराज के उपस्थित और सानिध्य में हुआ।मंदिर में काशी के तर्ज पर पहली बार आयोजित हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गण मान्य लोगों ने शिरकत किया।'जय शिव ओम कारा'जैसे आरती 'शिव स्तोत्र 'आदि का गायन हुआ।आरती के समाप्त होते ही पूरा परिसर जय शिव ,जय पशुपति नाथ , जय श्री राम और जय सिया राम के नारे से वातावरण गुंजित हो उठा।
इस प्रवचन सह महाआरती विश्व हिंदू परिषद,नेपाल और वीरगंज महानगरपालिका के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ ।इस मंदिर के जी...









