वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट्स उत्सव का किया गया आयोजन,बताया गया श्री अन्न के सेवन का फायदा
रक्सौ।(vir desk)।वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य महादूतावास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स दिवस पर मिलेट्स उत्सव का आयोजन किया गया।दूतावास परिसर के भीतर कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया ग्लोवल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन सत्र का प्रत्यक्ष स्क्रिनिङ प्रसारण किया गया।साथ ही वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने और एक पृथ्वी,एक परिवार,एक भविष्य की भावना को पोषित करने का संकल्प जताया गया।एसकार्यक्रम में वाणिज्य दूत (राजनीति, शिक्षा तथा परियोजना) तरुण कुमार तथा एचओसी के भारतीय डायस्पोरा सदस्य, नागरिक समाज के प्रमुख सदस्य तथा पत्रकार सहित 50लोगो की सहभागिता थी।जिन्हें बाजरा आधारित बनयार्ड की खीर,और कोदो का उपमा परोसा गया।
मौके पर विशेषज्ञों ने बाजरा, कोदो के सेवन के फायदा के बारे में जानकार...









