भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे नेपाल के हिंदूवादी संगठन,किया प्रदर्शन
रक्सौल।( vor desk )।बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के पैगम्बर मोहम्मद पर किए टिप्पणी को लेकर भारत क्या विदेशों में भी उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग को ले कर मुस्लिम संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वही अब हिंदूवादी संगठन नूपुर व जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतर गए है।
शुक्रवार को नेपाल की औधोगिक नगरी वीरगंज के भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के आगे मुस्लिम संगठनो ने जुम्मे के नमाज के बाद अपना उग्र प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। भारतीय महावाणिज्य दुतावास के आगे खूब नारेबाजी व विरोध हुआ।वहीं शनिवार को हिंदूवादी संगठन ने बीरगंज में नूपुर कर समर्थन में जुलूस निकाला ।जो विभिन्न सड़क मार्ग होते हुए भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आगे समाप्त हुआ।
हिंदू वादी संगठन के जय श्री राम के नारे से पूरा शहर गुंजित रहा ।हाथ में बड़े बड़े बैनर पोस्टर...









