भारत में अवैध घुसपैठ करते दो चीनी नागरिक रक्सौल बॉर्डर पर धराए,पहले भी कर चुके थे अधिकृत एंट्री की कोशिश!
रक्सौल।(vor desk)।एक और भारत नेपाल खुली सीमा के रास्ते पाकिस्तानी लेडी सीमा हैदर के अवैध भारत घुसपैठ का मामला थमा नही है कि इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर दो चीनी नागरिकों की घुसपैठ के क्रम में गिरफ्तारी से सनसनी मच गई है।देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं ,वहीं,सीमा सुरक्षा पर एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक,दोनो चीनी नागरिक भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश में थे,जिस क्रम में उन्हें बिना वैध वीजा के भारत प्रवेश करते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया है।यह उनका दूसरा प्रयास था।इन्हे जुलाई 2023में ही यानी एक माह में दूसरी बार अवैध रूप से बॉर्डर पार करते पकड़ा गया है।
*दोनो चीनी पुलिस हिरासत में
पिछली बार घंटो पूछ ताछ के बाद दोनो को वापस नेपाल भेज दिया गया था।इस बीच शनिवार को दुबारा उन्हें भारत में अनधिकृत प्रवेश के क्रम में...









