गणतंत्र दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने बांधा शमां!
रक्सौल।(vor desk)।भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की संध्या वीरगंज के भिस्वा होटल में नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया,जिसमे भारत से पहुंचे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और पहचान से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत संगीत की प्रस्तुति दे कर मंत्र मुग्ध कर दिया।
राजस्थान से आए कलाकारों के द्वारा 'केसरिया बालम अवोनी ,पधारो म्हारो देश जी ..दमा दम मस्त कलंदर और कालबेलिया संपेरा नृत्य जैसी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं और वाह वाही मिली।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश की गवर्नर सुमित्रा देवी भंडारी ने भारत की शांति,समृद्धि और प्रगति की कामना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराना सद्भाव और आत्मीय पूर्ण संबंध है। दोनो द...









