पंचायत चुनाव:अंतिम दिन रक्सौल में नामांकन के लिए मची रही होड़!
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 12 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चेरक्सौल ( vor desk)। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए रक्सौल एवं रामगढ़वा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1, 2 , 3 एवं 4 से कुल बारह अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।इसकी जानकारी आरओ सह एसडीओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन रक्सौल प्रखंड के क्षेत्र संख्या 1 से सुरेश प्रसाद एवं क्षेत्र संख्या 2 से अमरुल नेशा एवं सुबासनी देवी, रामगढ़वा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 3 से अनिता देवी एवं कलावती देवी तथा क्षेत्र संख्या 4 से चांदनी देवी, रीता देवी, शलमा खातुन, अमना बेगम, काली देवी, गीता देवी एवं दीपमाला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
अंतिम दिन रक्सौल में 169 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चेरक्सौल ( vor desk)। प्रखंड में ग्यारहवें चरण में ...






