भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के कार्यसमिति की बैठक आयोजित,सांसद ने मोदी सरकार के कार्यक्रमो को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान!
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल की पूर्ण कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को स्थानीय आर्य समाज मंदिर के सभागार में हुई।जिसमे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 75 करोड़ घरों में केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 50 करोड़ लोगो के पास आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे है, जो 5 लाख तक का मुफ्त में ईलाज करा रहे है। देश मे 14 करोड़ लोगों के बीच शौचालय बनवाने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया। 18 करोड़ लोगों को बिना बैंक गारंटी के मुद्रा योजना के तहत लोन दिया गया है। 7 करोड़ लोगों को नये आवास योजना दी गई है। वही गांव-गांव में गरीबों को गैस सिलेंडर बांटा गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्...








