Tuesday, March 17

सीमांचल

रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा निर्माण, विधानसभा में बिहार बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा से क्षेत्र में हर्ष !

रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का होगा निर्माण, विधानसभा में बिहार बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा से क्षेत्र में हर्ष !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भूमि अधिग्रहण के लिए 211 करोड़ का आवंटन 139 एकड़ भूमि का हो रहा अधिग्रहण हवाई सेवा चालू होने से भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्ते और होंगे सुदृढ़ रक्सौल ।(Vor desk)। सामरिक व व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सीमाई शहर रक्सौल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा।बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान उपमुख्य मंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बजट पेश करते हुए इसकी विधिवत घोषणा की।वर्ष 1962 में भारत व चीन युद्ध के समय यहां एयरपोर्ट की स्थापना हुई थी। जिस एयरपोर्ट से कलिंगा एवं बुद्धा नामक विमान पटना और भागलपुर के लिए उड़ान भरने लगा था। लेकिन मात्र साल भर के बाद ही उस उड़ान को बंद कर दिया गया। तबसे यह एयरपोर्ट वीरान पड़ा हुआ था।हालाकि,अब इस एयरपोर्ट को चालू करने की कवायद तेज हुई है। संसद में मामला उठने और जन आवाज बुलंद होने से उड़ान योजना के तहत इसके संचालन ...
पुलिस ने स्विट्जरलैंड के नागरिक को रात्रि में नहर किनारे सोए देख रेलवे स्टेशन पहुँचाया, पैसे की कमी से होटल में नही मिली थी जगह

पुलिस ने स्विट्जरलैंड के नागरिक को रात्रि में नहर किनारे सोए देख रेलवे स्टेशन पहुँचाया, पैसे की कमी से होटल में नही मिली थी जगह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विदेशी नागरिक ने पुलिस को जताया आभार,आम जनों में पुलिस की हो रही तारीफ रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 26 वर्षीय स्वीटजरलैंड नागरिक नहर किनारे लावारिस स्थिति कार में सोया मिला। इसकी सूचना पर हरपुर थाना अध्यक्ष किशन कुमार के द्वारा त्वरित मौके पर पहुंचे स्विट्जरलैंड निवासी को मदद कर आदापुर स्टेशन पहुंचाया गया,जहां से वो गंतव्य के लिए रवाना हुआ।पुलिस की मदद और सुरक्षा मिलने पर विदेशी नागरिक ने पूर्वी चंपारण पुलिस के प्रति आभार जताया,वहीं,आम लोग पुलिस टीम की इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड निवासी को बीते रविवार को नेपाल जाने के क्रम में देर संध्या होने से नेपाल भंसार पर इंट्री नही मिली तो स्विट्जरलैंड नागरिक अपने पास पैसे की कमी देखते हुए रक्सौल किसी होटल या लॉज में नही ठहरा ...
केआईआईटी के नेपाली छात्रों का एक समूह रक्सौल से भुवनेश्वर के लिए रवाना,विश्वविद्यालय ने सभी नेपाली छात्रों को वापस बुलाया!

केआईआईटी के नेपाली छात्रों का एक समूह रक्सौल से भुवनेश्वर के लिए रवाना,विश्वविद्यालय ने सभी नेपाली छात्रों को वापस बुलाया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी में नेपाल की छात्रा की कथित आत्महत्या, नेपाली छात्रों के विरोध प्रदर्शन और प्रबंधन द्वारा छात्रों को निलंबन नोटिस जारी किये जाने के बाद जो छात्र नेपाल वापस लौट गए थे वे पुनः विश्वविद्यालय प्रबंधन के आग्रह पर विश्वविद्यालय लौटने लगे हैं। 28 नेपाली छात्रों का एक समूह पटना जाने के क्रम में कल सोमवार को देर शाम रक्सौल पहुंचा। इस क्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्र अभिजीत चौरसिया ने बताया कि नेपाल और भारत सरकार की पहल से विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी नेपाली छात्रों के पठनपाठन के साथ समुचित सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए वापस आने का आग्रह किया है। साथ ही सभी छात्रों के लिए पटना से भुवनेश्वर के लिए स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था भी की है। इस बीच रक्सौल में शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ से छात्रों की मुलाकात हुई ,जिसमें उन्...
रक्सौल में मिथिला ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बची, ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार युवक की लापरवाही से अनहोनी थी निकट!

रक्सौल में मिथिला ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बची, ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार युवक की लापरवाही से अनहोनी थी निकट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल से हावड़ा से जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस सोमवार को बड़े दुर्घटना का शिकार होने से बच गई।रक्सौल सुगौली रेल खंड के भेलाही जाने वाली गुमटी संख्या 18(जोकियारी )के पास गुमटी बन्द होने से अवैध रूप से ट्रैक पार कर रहे एक बाइक सवार की लापरवाही ने हादसे आमंत्रण दे दिया था।मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल से अपने नीयत समय पर सुगौली की ओर जा रही थी।ट्रेन को नजदीक आते देख वह भाग निकला,क्योंकि,बाइक रेल ट्रैक में फंस गई थी।इस वाक्या को ट्रेन चालक ने देख लिया था और अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चालक के सूझ बुझ से दुर्घटना टल गई।यात्री सुरक्षित हो गए।मगर बाइक इंजन के चपेट में आ गया,हालाकि,बड़ी क्षति नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि इमरजेंसी ब्रेक नहीं लिया जाता तो,मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो सकती थी और यदि बड़ा ...
चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में युवक का पैर कटा, डंकन अस्पताल में इलाज जारी

चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में युवक का पैर कटा, डंकन अस्पताल में इलाज जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्टेशन पर दौड़ कर ट्रेन पकड़ने के चक्कर में एक युवक का पैर कट गया और वह बुरी तरह तड़पने लगा।बाद में उसे रेल पुलिस और सामाजिक संस्था के सदस्यों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,बै रगीनिया निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन कुरैशी अपनी बहन के घर रक्सौल स्थित इस्लामपुर आए थे। वापस जाने के दौरान, स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनका एक पैर कट गया। रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकने और प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई ट्रेन पकड़ने की हिदायत दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद लोग जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डालते हैं। यह दुर्घटना भी इसी लापरवाही का नतीजा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और स्वच्छ रक्सौल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को डंकन अस्पताल ...
राजद द्वारा जन संवाद जनता दर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन,महागठबंधन नेता राम बाबू यादव किया अपील-अबकि बार बिहार में  तेजस्वी यादव की सरकार बनाएं!

राजद द्वारा जन संवाद जनता दर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन,महागठबंधन नेता राम बाबू यादव किया अपील-अबकि बार बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राजद द्वारा जन संवाद जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखंड के चैनपुर में युवा नेता अवधेश यादव के दरवाजे पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा घोषित माई बहन योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।महागठबंधन नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने बताया की प्रदेश में राजद की सरकार बनी तो माई-बहन मान योजना के तहत प्रत्येक माह ₹2500 सभी माता बहनों को प्रदान किया जाएगा। 200 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी।पेंशन राशि प्रत्येक माह ₹400 से बढ़ाकर₹1500 किया जाएगा ।लाखों पढ़े लिखे युवाओं युवतियों को नौकरी रोजगार दिया जाएगा।उन्होंने अपील किया कि राजद को एक बार मौका दें।बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार बनाएं।चुनाव में 5 साल के लिए आप लोग जनादेश दीजिए।ताकि बिहार से हत्या ,अपराध बंद हो।विकास करने ...
रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट के बादल, नगर विकास विभाग ने मांगा दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण,वरना कारवाई तय!

रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट के बादल, नगर विकास विभाग ने मांगा दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण,वरना कारवाई तय!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद की सभापति धुरपति देवी के कुर्सी पर संकट मंडराता दिख रहा है।पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के ले कर वे लगातार निशाने पर हैं और विवादों से पीछा नहीं छूट रहा।ताजा मामले में रक्सौल नगर परिषद में भ्रष्टाचार और अवैध बहाली मामले में बिहार के नगर विकास सह आवास विभाग ने दो सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।सभापति धुरपति देवी पर आरोप है कि विभागीय प्रतिबंध के बावजूद अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समूह ग (लिपकीय संवर्ग) समूह घ (चतुर्थ वर्गीय) में अवैध बहाली की गई।इसमें मनीष कुमार पिता स्व मोहन लाल यादव की बहाली समूह ग़ अंतर्गत निम्नवर्गीय लिपिक(सहायक) के पद पर की गई,जिसे विभाग के निर्देशों का उल्लंघन हैं। वहीं, 12अक्टूबर 2024 को बोर्ड बैठक के बाद अगले बैठक में बिना बोर्ड बैठक के स्वीकृति लिए 6 करोड़ 63 लाख 99 हजार 500 रु के उपकरण की खरीद की गई।यही नह...
मोतिहारी: क्राइम कंट्रोल को लेकर पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया नया एप लॉन्च

मोतिहारी: क्राइम कंट्रोल को लेकर पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया नया एप लॉन्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
- जिले के सभी थानों को निर्देश क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों सीएसपी, आभूषण दुकानें, बैंक, पेट्रोल पंप आदि को एक ग्रुप बनाकर इस एप से जोड़ें - पुलिस अधीक्षक मोतिहारी।(Vor desk) जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक नई पहल की है। उन्होंने ‘Naka Alert App’ लॉन्च किया, जिससे अपराध की सूचना मिलते ही जिलेभर की पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। एसपी ने खुद इस एप का डेमो देकर लोगों को जागरूक किया और बताया कि यह कैसे क्राइम कंट्रोल में मदद करेगा। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, यह एप पुलिस और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। एप का उपयोग करने वाले लोग कहीं भी अपराध होने की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं। जैसे ही कोई घटना दर्ज होगी, यह मैसेज जिले की सभी पेट्रोलिंग टीम, थाना, थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और एसडीपीओ तक तुरंत पहुंच जाएगा। इससे पुलिस ...
सीमा क्षेत्र में आधी रात को धरती डोली,नेपाल का सिंधुपाल चौक था केंद्र बिंदु,आधा दर्जन नेपाली नागरिक हुए घायल!

सीमा क्षेत्र में आधी रात को धरती डोली,नेपाल का सिंधुपाल चौक था केंद्र बिंदु,आधा दर्जन नेपाली नागरिक हुए घायल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमाई क्षेत्र में आधी रात को धरती डोलने से खलबली मच गई।लोग नींद से जाग गए और घरों से निकल कर सुरक्षित जगह तलाशने लगे।हालाकि,अधिकाश लोग सोए रहे,उन्हें सुबह सोशल मीडिया या आम चर्चा में इसकी जानकारी मिली। मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार की देर रात्रि भारतीय समय करीब2.36बजे आए भूकंप के झटके ने लोगो को दहशत में डाल दिया।पंखे हिलने लगे,बर्तन आदि गिर गए।पलंग पर सोए लोगों को भी झटका महसूस हुआ।सूत्रों ने बताया कि भूकंप के झटका मध्यम था,जो करीब 10सेकेंड तक महसूस हुआ।बताया गया कि रक्सौल,आदापुर, छौड़ादानो समेत नेपाल में इसके झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र नेपाल का सिंधुपाल चौक के भैरव कुंड था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।हालाकि,अभी तक किसी प्रकार के बड़ी क्षति की सूचना अप्रपाय है।उधर,सीमा पार वीरगंज और कलैया के विभिन्न इलाकों में भी भूकंप के झटके के बाद ल...
भारत के आर्थिक सहयोग से बारा जिला में बंगरी नदी पर बने पुल का हुआ उद्घाटन

भारत के आर्थिक सहयोग से बारा जिला में बंगरी नदी पर बने पुल का हुआ उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से बारा जिला भलुही भरवलिया के पास बंगरी नदी पर बने पुल का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य महादूतावास के भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना तथा नेपाल सरकार के अधीक्षण अभियंता शुभराज न्यौपारने ने संयुक्त रूप से किया। भारत नेपाल सहयोग कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 96लाख की लागत से निर्मित पुल बनने से भलुही भरलहिया,फेटा सहित कई गांवों का संपर्क वीरगंज महा नगरपालिका से हो गया है। इससे इन गांवों को जीवकोपार्जन सहज हो जायेगा।इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने कहा कि 2003से भारत सरकार ने563से अधिक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना क्रियान्वयन हुआ है। नेपाल के सभी सात प्रदेशों में निम्न स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कनेक्टिविटी, स्वच्छता जैसे मौलिक आवश्यकता के 583परियोजना का काम पूरा हो चुका है।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!