नरकटिया बाजार स्थित घर में खाना बनाते समय लगी भीषण आग,आगलगी में तीन बच्चियों की जल कर दर्दनाक मौत!
रक्सौल।(Vor desk)। गुरुवार को एक घर में भीषण आगलगी की घटना में तीन मासूम बच्चियों के जिंदा जल जाने की दर्दनाक और दुखद सामने आई है।मामला दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटिया बाजार के पास पछीयारी टोला की है।गुरुवार को 10.30 बजे सुबह एक घर में खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई।इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई ।मृत बच्चियों की पहचान मठिया निवासी रामबाबू साह की बेटियों मुस्कान कुमारी (7), पायल कुमारी (5) और संतोषी कुमारी (2) के रूप में हुई है।घटना से घर और आस पास कोहराम मच गया।परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।मृतका की मां ममता देवी बार बार बेहोश हो जा रही है।घटना में बच्चियों के साथ ही घर,आभूषण,कपड़ा लता,पांच गाय और छह बकरी सहित 11मवेशी,अनाज आदि पूरी तरह जल गए ।
जानकारी के अनुसार, लगभग पंद्रह दिन पूर्व रामबाबू साह की पत्नी ममता देवी अपने तीनों बच्चों के साथ अपने सुसराल प...









