मकवानपुर फास्टट्रैक हादसा: निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, तीन मजदूरों की मौत, 19घायल
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के मकवानपुर जिले में बारा के निजगढ़ से काठमांडू को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 71 किलोमीटर लंबे फास्टट्रैक सड़क खंड पर मंगलवार दोपहर एक भीषण दुर्घटना हो गई। बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी क्षेत्र में मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट जाने से तीन मजदूरों की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 18अन्य घायल हो गए।जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता एवं डीएसपी पुष्कर बोगटी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लु5त 174नंबर का ट्रैक्टर फास्टट्रैक परियोजना स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर का भोजन करने के बाद वापस अंधेरी स्थित कार्यस्थल की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई जब ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई।इस हादसे में कुल 22लोग घायल हुए थे। मृतकों की पहचान बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी निवासी ...









