नेपाल जाने की फिराक में जुटा दक्षिण कोरियाई नागरिक रक्सौल में गिरफ्तार: वीजा फेल, मणिपुर की युवती से गुप चुप कर ली है शादी
रक्सौल ।(Vor desk)।भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी गई है,जिसके बाद इंडो नेपाल बोर्डर पर लगातार विदेशी नागरिक पकड़े जा रहे है।इसी बीच ताजा मामले में एक कोरियन नागरिक को रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल पुलिस और इंडियन इमिग्रेशन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में दक्षिण कोरियाई के नागरिक को पकड़ा है,जिसकी पहचान किम यांग डे के रूप में हुई है। किम को रक्सौल के माई स्थान मौजे स्थित होटल धर्ममुक्ति से छापेमारी कर पकड़ा गया। एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि किम चोरी छुपे भारत से नेपाल की तरफ अवैध रूप से जाने के प्रयास में था,इसी बीच उसे पकड़ लिया गया।किम भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था। उसके वीजा की वैधता जनवरी 2021 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद से वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था।वह यहां 17म...









