नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में गांजे के साथ भारतीय नागरिकों सहित चार तस्कर गिरफ्तार
वीरगंज/बारा।(Vor desk)। नेपाल-भारत सीमा पर सक्रिय सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए दो बड़ी सफलताओं को अंजाम दिया है। पर्सा और बारा जिलों में सशस्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 73 किलो से अधिक गांजे के साथ दो भारतीय नागरिकों समेत चार तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन कार्रवाइयों ने सीमा पार चल रहे नशे के अवैध कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है।
पहली बड़ी सफलता पर्सा जिले के पटेर्वासुगौली गांवपालिका-5 स्थित मनिहर्वा चौक पर मिली, जहाँ सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर की मोबाइल गश्ती टीम ने डीएसपी शम्भु कटुवाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान दो भारतीय मोटरसाइकिलों को रोककर जब उनकी सघन तलाशी ली गई, तो सुरक्षाकर्मी भी दंग रह गए। तस्करों ने बड़ी चालाकी से बाइक की डिकी और सीट के नीचे गांजे ...









