एसडीओ मनीष कुमार के रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में गायब मिले कई डॉक्टर,जताई नाराजगी!
रक्सौल।(Vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।पदस्थापना के बाद एसडीओ पहली बार अस्पताल पहुंचे थे,जहां निरीक्षण में कुव्यवस्था झलकी और कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद पाए गए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मात्र शिशुपाल रजक ड्यूटी पर थे।हालाकि,उनकी ड्यूटी दोपहर से थी।बावजूद उन्होंने49मरीज को देखा था।जबकि,ओपीडी से डॉक्टर प्रिया साह,डा रिजवाना खुर्शीद,डा स्वाती सपन ,डा शमीम अहमद अनुपस्थित थे। इसके अलावा एक फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ अनिशा सहनी भी अनुपस्थित पाई गईं। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस पर नाराजगी और खेद व्यक्त किया और अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार को निर्देश दिया कि अगर कोई डॉक्टर अपने निर्धारित समय से नहीं आता है तो आवश्यक क...









