चम्पारण की बेटी पूजा पांडे बनी ‘मिसेज ट्रेडिशनल’ की रनर, आपके वोट से मिलेगा ताज,वोट 11 मई तक!
लॉक डाउन में हो रही ऑनलाइन वोटिंग,11 मई तक रोज कर सकते हैं वोटिंग
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर की नारियों ने आकाश छूने की जिद ठान ली है।यहां के बदलते परिवेश में महिलाएं नेशनल लेबल के ब्यूटी व फैशन कांटेस्ट में शिरकत करने लगी हैं।पिछले वर्ष 2019 में जहां रक्सौल की नन्दिनी गुप्ता ने मिसेज इंडिया कांटेस्ट में भाग ले कर मिसेज बिहार व मोस्ट पोपुलर च्वाइस अवार्ड जीत कर बिहार स्तर पर सुर्खिया हासिल की थीं।तो,इस बार रक्सौल की बेटी पूजा पांडे मिसेज ट्रेडिशनल की रनर बनी हैं।
मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार पूजा पाण्डेय का चयन डिजाईनर एवं रन-वे कोरियोग्राफर नीतीश चंद्रा द्वारा आयोजित मिस/मिसेज ट्रेडिशनल इंडिया के लिए किया गया है। जो रक्सौल वासियों सहित पूरे चंपारण के लिए गर्व की बात है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने वाली स्थानीय पुलिस महकमे से जुड़े हिर्दया नन...








