साइकल पर सवार हो कर हरियाणा से चल कर बिहार के रक्सौल पहुंच गए तीन युवक,नही रोक सकी कोई सुरक्षा दीवार!
साइकिल बना मजदूरों के सफर का सहारा
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना के कहर में बाहर रहने वाले लोगो को परेशानी इतना बढ़ गई कि गाँव घर की याद आ गई। बाहर में सभी मजदूर अपने ही देश मे अपने गाँव आने के लिए हर बाधा तोड़ कर आने को बेताब हो गए। रेलवे ट्रैक और ग्रामीण रास्ते होकर हरियाणा से रक्सौल के गाँव पहुंचे।
कुछ इसी तरह की नजारा रामगढ़वा प्रखण्ड के रघुनाथपुर गाँव मे दिखने को मिला। जहाँ हरियाणा के बलब्भगढ़ से करीब 1200 किलो मीटर की सफर साइकल से तय कर अहले सुबह तीन युवक गाँव पहुँचे। गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी को गाँव के बगल में बगीचा में घर वाले ने रोक दिया। युवकों को देखने के लिए गाँव से बहुत लोगो इकट्ठा हो गए। सभी गाँव वाले तीनो युवक से साइकल यात्रा की परेशानी पूछ रहे थे । तो कई गांव वाले इतनी लंबी यात्रा साइकल से तय करने पर तीनो युवकों को शाबासी दे रहे थे।तीनो युवक ने बताया की हरिया...









