नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक,टैक्स वसूली व सड़कों -गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने पर हुई चर्चा!
रक्सौल ( vor desk)।
रक्सौल नगर परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित हुई।नप कार्यालय के सभागार में आहूत नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विभिन्न सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से छाया रहा।मुख्य पार्षद उषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम मुख्य पार्षद ने नव निर्वाचित उपमुख्य पार्षद रोहिणी साह को बुके देकर स्वागत किया। जिसके पश्चात सदन की कार्यवाही आरंभ हुई।बैठक में नगर पार्षद जितेन्द्र दत्ता ने शहर के सड़कों और गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। इस मामले में एस डी ओ से समन्वय स्थापित कर दंडाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ सड़कों व गलियों को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्णय लिया गया।वहीं नगर पार्षद प्रेमचंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं शौचालय निर्माण की गति धीमी होने पर एतराज जताते हुए उसमें तेजी ला...









