जनता दल (यू) को यदि मिली रक्सौल विधान सभा सीट,तो,बदल जाएगी चुनावी गणित!
रक्सौल।(vor desk )।एनडीए में लोजपा के कारण फंसे पेंच और भाजपा -जनता दल यू के बीच सीट को ले कर जिच के कारण अब तक सीट और उम्मीदवारों की स्थिति साफ नही हो सकी है।यही कारण है कि रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सभी की नजरें एनडीए में जारी हल चल पर टिकी हुई है।
रक्सौल में एनडीए की ओर से भाजपा विधायक डॉ अजय सिंह विधायक हैं,जबकि, नरकटिया में महागठबंधन की ओर से राजद के डॉ0 शमीम अहमद विधायक हैं।
दोनो सीटों पर जनता दल यू की नजर है।नरकटिया के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह सीट जनता दल यू के खाते में जाएगी।जबकि,रक्सौल पर दावेदारी जारी है,क्योंकि, यहां से भाजपा पिछले पांच टर्म से काबिज है।
नरकटिया से जनता दल यू के लड़ने की चर्चा के बीच टिकट दावेदारी की दंगल भी है।यहां से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,डॉ0 कुम कुम सिन्हा टिकट के...









