बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी,अधिक मतों से जीतेंगे हमारे उम्मीदवार:मंत्री नन्द किशोर यादव
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय शांति देवी वासुदेव मस्करा विमेंस कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 1 वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जो राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है ।इस दौरान गरीबों को , किसानों को महिलाओं को ,और युवाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता रही है।
अब पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुके हैं ,बीते 1 वर्ष में इस योजना के तहत नौ करोड़ पचास लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72000 करोड रुपए से अधिक की राशि जमा कराई गई है।देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप से मिले।इसके लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। हमारे ...









