काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना पर नेपाल -भारत में विचार विमर्श शुरू!
काठमांडू/बीरगंज( vor desk )।काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के नेपाल सरकार ने भारत के प्रस्ताव पर विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
नेपाली विदेश मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि महामारी के दौरान अध्ययन कराने के लिए सुझाव मांगने और आगे के विचार-विमर्श के लिए यह प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र को संदर्भित कर दिया गया है। भारत सरकार ने यह प्रस्ताव पिछले महीने भेजा था। परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन का नाम प्रस्तावित किया गया है।
मालूम हो कि 30-31 अगस्त, 2018 को काठमांडू में हुए चौथे बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) सम्मेलन के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ...









