भाजपा ने एमएलसी बबलू गुप्ता को नरकटिया, प्रो0 अनिल सिन्हा को सुगौली, राजेश वर्मा को रक्सौल का विधानसभा प्रभारी बनाया!
एमएलसी बबलू गुप्ता/प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा को सुगौली विधान सभा का प्रभारी नियुक्त किया है ।वहीं रक्सौल विधान सभा का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा को बनाया गया है। नरकटिया विधानसभा का प्रभारी विधान पार्षद बबलू गुप्ता बने हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के सभी विधानसभाओं के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया है ।जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को एक- एक विधानसभा की जिम्मेवारी दी गई है ।उक्त जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने बताया कि प्रो0 सिन्हा के कुशल संगठनकर्ता होने के कारण आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। प्रो0 दूबे ने बताया कि सांगठनिक जिला के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह को सिकटा एवं जिला महा...








