Monday, September 7

सीमांचल

गांधी जयंती पर रक्सौल आईसीपी में स्वच्छता और पौधरोपण के साथ क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

गांधी जयंती पर रक्सौल आईसीपी में स्वच्छता और पौधरोपण के साथ क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk )।गांधी जयंती के अवसर पर रक्सौल के पनटोका स्थित आईसीपी परिसर मे आईसीपी के प्रबंधक विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में स्वच्छता व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे विभिन्न स्कूल के छात्रों और आईसीपी के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पौधरोपण किया गया।इस दौरान क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें चयनित स्कुली छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर पुरष्कृत किया गया।स्कुली छात्र छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिर्ष प्रथम समेत अन्य प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। ...
विश्व शांति व मानव जीवन लिए राष्ट्रपिता  महात्मा गाँधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : रोहिणी शाह

विश्व शांति व मानव जीवन लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : रोहिणी शाह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
गाँधी जयन्ती के मौके पर रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण रक्सौल।(vor desk) अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश एवं दुनिया में शान्ति स्थापित हो सकती है तथा पर्यावरण के संरक्षण तथा स्वच्छता के भाव आत्मसात कर ही मानव जीवन का अस्तित्व रह सकता है। इसलिए वृक्षारोपण एवं स्वच्छता बेहद जरूरी है। उक्त बातें भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे पार्क में गाँधी जयन्ती समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपरिषद रक्सौल की उपसभापति रोहिणी शाह ने कही। श्रीमती शाह ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत विकास परिषद रक्सौल इकाई के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार परिषद द्वारा अपने स्थापना काल से ही कई कार्यक्रम संपादित किये गये हैं जो बेहद प्रशंसनीय है। जिसमें स्वास्थ्य शिविर लगाना, कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाना, मुफ्त दवा वितरण, जरूरतमंदों के बीच राशन व...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा ने समारोहपूर्वक मनायी गाँधी जयंती

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा ने समारोहपूर्वक मनायी गाँधी जयंती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
गाँधीजी के बताये रास्ते पर चलकर ही दुनिया में शांति व सदभाव कायम हो सकता है:वीणा गोयल रक्सौल।( vor desk )। गाँधी जयन्ती के मौके पर इसी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन -बिहार प्रदेश -रक्सौल शाखा के बैनर तले स्थानीय रेलवे पार्क में गाँधी जी की जयन्ती समारोह पूर्वक मनायी गयी तथा वृक्षारोपण भी किया गया ।इस मौके पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा की अध्यक्षा वीणा गोयल ने इस बात को रेखांकित किया कि गाँधीजी के सिद्धांत एवं आदर्श हम भारतवासी अपने जीवन में उतारें तो इस देश का स्वरूप बदल जाए। जिस तरह से आतंकवाद ,नक्सलवाद एवं अलगाववाद से दुनिया की शांति खतरे में है उसमें गाँधीजी का अमोघ अस्त्र अहिंसा वक्त माँग है । सम्मेलन की सचिव सोनू काबरा ने कहा कि बापू की याद कर उनके पदचिन्हों पर चलें तो उनकी प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में गाँधीजी के तैलचित्र पर पुष्पा...
बीजेपी कार्यालय में याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

बीजेपी कार्यालय में याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके पद चिन्हों का अनुसरण करने व आदर्शों को अपनाने की बात कही गयी। मौके पर भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, नगर महामंत्री कुंदन सिंह, रवि गुप्ता, मंकेशवर शर्मा, प्रेम गुप्ता , राकेश कुशवाहा, राजू सिंह, राजू राम, अशोक मधुकर, सुशील कुमार, सतेन्द्र सिंह, रोहित दास, कमलेश कुमार व अभिषेक कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
रक्सौल एलआईसी शाखा के अभिकर्ताओं ने मनाया लियाफी की 56 वीं स्थापना दिवस

रक्सौल एलआईसी शाखा के अभिकर्ताओं ने मनाया लियाफी की 56 वीं स्थापना दिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*लियाफी के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय देवमुद बिद्री ,स्वर्गीय शमशेर अली व स्वर्गीय अजय कुमार पुरकायस्था के कृतित्व व ब्यक्तित्व पर हुई चर्चा *ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या के नेतृत्व में संगठन छू रही नित्य उच्चाई रक्सौल।( vor desk )।एलआईसी शाखा कार्यालय रक्सौल के सभागार में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बीच एलआईसी अभिकर्ता संघ ऑल इंडिया के पदाधिकारी व अभिकर्ताओं द्वारा लियाफी का 56 वी स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र )बिपिन कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष राजनारायण सिंह ,शाखा अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, संयुक्त सचिव ध्रुव प्रसाद ,सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित ...
चम्पारण की धरती से ‘गांधी बाबा’ ने किया मतदान की अपील, मास्क पहन कर पहुंचे बूथ,विविपैट का बटन दबा कर दिया वोट!

चम्पारण की धरती से ‘गांधी बाबा’ ने किया मतदान की अपील, मास्क पहन कर पहुंचे बूथ,विविपैट का बटन दबा कर दिया वोट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*गांधी जयंती पर रक्सौल में गांधी जी के अवतरित होने से विस्मित दिखे लोग,देखने और सुनने के लिए उमडा हुजूम *गांधी बाबा ने मतदाताओं को किया जागरूक,मतदाता सहायता सह प्रशिक्षण केंद्र का फीट काट कर किया उद्घाटन *मास्क पहन कर मतदान केंद्र पहुंचे महात्मा गांधी ने लाठी के सहारे चल कर दिया वोट,कहा-आप भी मताधिकार का प्रयोग कीजिये रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को ले कर रक्सौल प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर आयोजित की गई मतदाता जागरूकता अभियान न केवल नजीर बना,बल्कि,चर्चे में आ गया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मतदाताओं को जागरूक करते और स्वच्छ,निष्पक्ष,भयमुक्त चुनाव का वातावरण बनाते व इसके लिए आश्वस्त करते देखा गया। गांधी जयंती के अवसर पर उनके प्रकट होने पर उन्हें देखने के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।जिसे उन्होंने सोशल डिस्टेंस मेंनटेन रखने की सलाह...
रेलवे रनिंग रूम में अग्निशामक यन्त्र के विस्फोट में घायल राजू की मौत,मुआवजा की मांग

रेलवे रनिंग रूम में अग्निशामक यन्त्र के विस्फोट में घायल राजू की मौत,मुआवजा की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रेलवे रनिंग रूम में अग्निशमन यंत्र में हुए विस्फोट से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई।इस मौत से मृतक राजू के परिजन समेत पूरे गांव वालों का रो रो के बुरा हाल है। सभी के लिए हर दम सहयोग के लिए तैयार रहने वाला राजू अपने बीबी और तीन बच्चों को छोड़ कर इस दुनिया से विदा हो गया। बता दे कि रेलवे के रनिंग रूम के बिजली के बोर्ड में गुरुवार को शॉट शर्किट के वजह से आग लग गया ।वहाँ मौजूद राजू जो ठेकेदार के अंतर्गत काम करता था।लेकिन, उससे रेल सम्पत्ति का हो रहे नुकसान नहीं देखा जा सका। और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने कि कोशिश करने लगा। तो वो यंत्र तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे राजू साह बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह पहुच गए।इसके बाद घायल राजू को स्थानीय अस्पताल डंकन भेजा गया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पट...
एसएसबी 47 वीं बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान,स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन!

एसएसबी 47 वीं बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान,स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व में महात्मा गाँधी के 150वीं जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इससे पहले 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 47वीं रामगढ़वा पंटोका एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। जिसका उक्त कार्यक्रम के बीच शुक्रवार को स्थानीय स्टेशन पर उक्त स्वच्छता अभियान का समापन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता शपथ ली गयी। शपथ कार्यक्रम में कमांडेन्ट श्री शर्मा के द्वारा बटालियन के सभी बल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी। इस दौरान श्री शर्मा ने बताया कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना की थी। महात्मा गाँधी ने गुलामी के जंजीरों को तोड़क...
भारत विकास परिषद ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

भारत विकास परिषद ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। शहर के आर्य समाज गली परिसर में भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरतचन्द्र शर्मा की उपस्थिति के बीच स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत रहे तीन स्वास्थ्य कर्मियों सतीश कुमार शाही ( स्वास्थ्य प्रबंधक -पीएचसी, रक्सौल ) , अनिल कुमार ( प्रखंड उत्प्रेरक समन्यवक, पीएचसी रक्सौल) विपुल कुमार ( प्रखंड मुल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक) को पुष्पमाला , अंगवस्त्रम् एवं प्रशस्ति -पत्र देकर " कोरोना योद्धा" से सम्मानित किया गया । इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कोरोना योद्धाओं के हौसले एवं जज्बे की सराहना करते हुए जिस तरह कोरोना के बेहद प्राणघातक दौर में अपनी जान जोखिम डालकर कोरोना से पीड़ित मानवता की सेवा की है वह अपने आप में बहुत बडी़ मिसाल है। ...
जनता दल (यू) को यदि मिली रक्सौल विधान सभा सीट,तो,बदल जाएगी चुनावी गणित!

जनता दल (यू) को यदि मिली रक्सौल विधान सभा सीट,तो,बदल जाएगी चुनावी गणित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एनडीए में लोजपा के कारण फंसे पेंच और भाजपा -जनता दल यू के बीच सीट को ले कर जिच के कारण अब तक सीट और उम्मीदवारों की स्थिति साफ नही हो सकी है।यही कारण है कि रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सभी की नजरें एनडीए में जारी हल चल पर टिकी हुई है। रक्सौल में एनडीए की ओर से भाजपा विधायक डॉ अजय सिंह विधायक हैं,जबकि, नरकटिया में महागठबंधन की ओर से राजद के डॉ0 शमीम अहमद विधायक हैं। दोनो सीटों पर जनता दल यू की नजर है।नरकटिया के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह सीट जनता दल यू के खाते में जाएगी।जबकि,रक्सौल पर दावेदारी जारी है,क्योंकि, यहां से भाजपा पिछले पांच टर्म से काबिज है। नरकटिया से जनता दल यू के लड़ने की चर्चा के बीच टिकट दावेदारी की दंगल भी है।यहां से पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,डॉ0 कुम कुम सिन्हा टिकट के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!