नरकटिया विधानसभा के जदयू प्रत्याशी श्याम बिहारी के प्रचार वाहन को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
घोड़ासहन ।(पूर्वी चंपारण)।नरकटिया विधानसभा से जदयू प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के प्रचार गाड़ी पर हमला कर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर एवं गाड़ी पर लगा पोस्टर को भी फाड़ दिया है। मामले को लेकर गाड़ी के ड्राइवर नरेश शाह के द्वारा घोड़ासहन थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि वह श्याम बिहारी प्रसाद के प्रचार गाड़ी को शेखौना गांव में लेकर के गये थे जहाँ पहुंचने पर कुछ लोगों के द्वारा यह पूछा गया तुम इस गांव में किसके परमिशन से गाड़ी लेकर के आए हो ड्राइवर ने बताया कि हमने बताया कि श्याम बिहारी जी ने हमारी गाड़ी का परमिशन कराया है और हम उनके प्रचार गाड़ी को इस विधानसभा क्षेत्र में घुमाते हैं फिर इसके बाद उन लोगों के द्वारा हमारे साथ मारपीट की गई एवं गाड़ी पर लगा पोस्टर फाड़ दिया गया और हमारे खलासी के साथ भी मारपीट की गयी। हमने किसी तरह जान बचाकर ...









