मोदी सरकार कर रही डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को पूरा:रविन्द्र सिंह
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के रामगढ़वा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में चंपापुर गांव में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस समारोह बड़े भव्य रुप से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश में एक निशान एक प्रधान और एक विधान चलना चाहिए और उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी जा रही है।कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कन्हैया कुमार करण ने की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भार...









