Wednesday, March 11

सीमांचल

बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प,तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार:डॉ0 नदीम

बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प,तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार:डॉ0 नदीम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 नदीम अहमद ने कहा है कि विधानसभा सभा चुनाव 2020 एनडीए सरकार पर भारी पड़ेगा।नीतीश सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प है।तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। उक्त बातें उन्होंने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के नव मनोनीत जिला स्तरीय अध्यक्ष व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर कही।उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के बीच दल के नीति सिद्धांतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए डॉक्टर नदीम ने यह कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर दल के प्रत्याशी को जिताने का काम करें। क्योंकि वर्तमान सरकार में नेताओं अधिकारियों की गठजोड़ से लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ा गया है। गरीबों मजदूरों के आवाज व समस्या को कोई सुनने वाला...
भाजपा महादलित प्रकोष्ठ आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने सामंत जोशी,भाजयुमो के जिला प्रभारी बने ई0 प्रवीर रंजन!

भाजपा महादलित प्रकोष्ठ आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने सामंत जोशी,भाजयुमो के जिला प्रभारी बने ई0 प्रवीर रंजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील राम ने प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है।जिसमें उन्होंने रक्सौल के नकरदेई निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री सामंत कुमार जोशी को बिहार प्रदेश का आईटी सेल का संयोजक मनोनीत किया है।वहीँ, भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इंजीनियर प्रवीर रंजन को पूर्वी चंपारण जिला का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।दोनों ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा करके उक्त जिम्मेवारी दी है। जिसके लिए वह सदा भारतीय जनता पार्टी के आभारी रहेंगे एवं पार्टी द्वारा निर्देशित हर कार्य को सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा से करेंगे । इधर,इनके मनोयन पर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार, भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोज...
राजकुमार गुप्ता बने व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी,मिल रही बधाई!

राजकुमार गुप्ता बने व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।इंडो नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक व भाजपा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल का प्रदेश प्रभारी बनाया गया।इससे यहाँ के व्यापारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। बताया गया है कि इस बार चुनाव व व्यापार दोनों सोशल मीडिया पर निर्भर है।लॉक डाउन के बाद अब भाजपा वर्चुअल रैली के जरिये बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी में है।इसी लिहाज से भाजपा सोशल मीडिया सेल को मजबूत कर रही है। बताया गया है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रिय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह एमएलसी बब्लू गुप्ता ने उन्हें उक्त पद पर मनोनीत किया है। मनोयन के बाद विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह व नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ़ ,एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार...
भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रवक्ता बने राज किशोर राय,सह प्रवक्ता बने कृष्ण कुमार गुप्ता!

भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रवक्ता बने राज किशोर राय,सह प्रवक्ता बने कृष्ण कुमार गुप्ता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वही अब जिला प्रवक्ता के पद पर राज किशोर राय उर्फ भगत जी को मनोनीत किया गया और सह जिला प्रवक्ता के पद पर कृष्ण कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया है।इस मनोनयन मौके पर सांसद डॉ संजय जयसवाल , विधायक डॉ अजय सिंह, विधायक रामचन्द्र सहनी ,एमलसी बबलू गुप्ता , रक्सौल जिलाध्यक्ष बरुन सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता,, प्रोo अनिल सिन्हा, प्रदीप सर्राफ, गणेश यादव ,अशोक पाण्डेय, गुड्डू सिह, ईo जितेंद्र कुमार ,प्रोo मनीष दुबे ,हरिमोहन भगत ,ज्योतिना चौधरी ,लालबाबू सिह ,शम्भू प्रसाद ,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। ...
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला कमिटी करेगी शिक्षा के बेहतरी की पहल:शंकर ठाकुर

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला कमिटी करेगी शिक्षा के बेहतरी की पहल:शंकर ठाकुर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रोफेसर डॉक्टर शंकर ठाकुर ने जिला कमिटी के गठन की घोषणा की है। डॉ ठाकुर ने कहा कि यह नई कमेटी आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रवादी परिवर्तन एवं शिक्षा के नवीन प्रयोग के दिशा में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगी। साथ ही साथ कमेटी में शामिल सभी शिक्षाविद राष्ट्र को स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने के लिए अपने समाज के साथ सहयोगी की भूमिका का निर्वाह करेंगे तथा समाज को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।एक बैठक के क्रम में डॉ ठाकुर ने रविवार को जिला कमेटी की घोषणा की है।जिसमे जिला संयोजक प्रोफेसर डॉ शंकर ठाकुर,जिला सह संयोजक अवधेश कुमार दुबे, मुन्ना गुप्ता, छोटन कुमार, राजू कुमार गुप्ता ,मीडिया प्रभारी पवन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अजीज अहमद ,कार्यालय मंत्री ऋषी चौरसिया...
जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ें:कन्हैया सर्राफ

जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ें:कन्हैया सर्राफ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । जिसमे आईटी सेल नगर संयोजक मंकेशवर कुमार शर्मा,सह संयोजक प्रेम गुप्ता के द्वारा कार्यकर्ताओं को जूम एप्प के बारे में जानकारी दी गई।कहा गया कि कार्यकर्ता जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़े। इस बैठक में प्रवीण सिंह,रवि गुप्ता, सुरेन्द्र दास , कुन्दन सिंह, दीपक पाण्डेय, सुशील कुमार, सतेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, कमलेश कुमार, हृदय नारायण साह,आदि शामिल हुए। ...
फंदे से झूलता मिल तेल मिल सञ्चालक का शव,रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

फंदे से झूलता मिल तेल मिल सञ्चालक का शव,रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के कौड़िहार रोड स्थित एक तेल मिल से मिल सञ्चालक का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है। रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में उक्त शव रविवार की शाम बरामद किया गया। उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक मकान से दुर्गंध आ रही है।इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम जब पहुंची तो मकान में बने दुकान की शटर बन्द थी,और मिल का गेट भी।पुलिस ने लाइट जलाई तो शव फंदे से झूलता शव दिखा। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नूर हसन मिया( 40 ) के रुप में की गई है।जो मूल रूप से रक्सौल प्रखण्ड के शीतल पुर के निवासी हैं।अल्तुल्ला मियां के पुत्र नूर हसन चार भाई हैं।व उनको चार बेटा व दो बेटियां हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है।लोग जानना चाहते हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या! उधर,परिजन...
कैप्टन जय शंकर झा बने पीएम जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार समिति के बिहार प्रदेश संयोजक:अरविंद सिंह

कैप्टन जय शंकर झा बने पीएम जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार समिति के बिहार प्रदेश संयोजक:अरविंद सिंह

सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य ने अभियान समिति के बिहार प्रभारी विनोद झा अधिवक्ता के अनुशंसा पर बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कैप्टन जयशंकर झा को मनोनीत किया गया है। कैप्टन जयशंकर झा दरभंगा के निवासी हैं। उपरोक्त बातें प्रचार प्रसार अभियान के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अब अभियान के कार्यों में तेजी आएगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है ।अब कार्यों में भी तेजी आएगी। कैप्टन जयशंकर झा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर अभियान के प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु सिंह, आईटी सेल के प्रभारी चंदन मिश्रा सहित संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष अ...
बॉर्डर सील होने के बावजूद तस्करी जारी,एसएसबी व पुलिस छापेमारी में बॉर्डर पर स्टॉक किया गया डेढ़ सौ बोरा उर्वरक बरामद!

बॉर्डर सील होने के बावजूद तस्करी जारी,एसएसबी व पुलिस छापेमारी में बॉर्डर पर स्टॉक किया गया डेढ़ सौ बोरा उर्वरक बरामद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखण्ड क्षेत्र केलालाछपरा-जमूनभार गांव के बीच नोमेन्स लैंड के समीप अवस्थित खजुरिया टोला में शनिवार को एसएसबी के द्वारा छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित डेढ़ सौ बोरी उर्वरक जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर दिन के 11 बजे एसएसबी कैम्प बेलदारवा मठ के जवानों ने की। इस दौरान एसएसबी के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस बाबत कैम्प प्रभारी सहायक सेना नायक सत्यकाम तोमर ने बताया कि बॉर्डर एरिया के बिल्कुल ही सीमा से सटे उक्त टोले के करीब आधा दर्जन घरों में तस्करी की नीयत से छुपाकर रखे गए उर्वरक की बोरी का भंडारण होने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों को भी उक्त जगह पर बुलाकर विभिन्न घरों की तलाशी शुरू की गई तो डेढ़ सौ बोरी उर्वरक बरामद हुई। जिसे जब्त कर मोतिहारी कष्टम को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। मौके पुलिस पदाधिका...
तंत्र मंत्र के जाल में फ़ांस कर महिलाओं को गायब करता था बाबा, मध्यप्रदेश से महिला बरामद,बाबा गिरफ्तार!

तंत्र मंत्र के जाल में फ़ांस कर महिलाओं को गायब करता था बाबा, मध्यप्रदेश से महिला बरामद,बाबा गिरफ्तार!

सीमांचल
सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार व कांस्टेबल प्रिया का हुआ अभिनन्दन रक्सौल।(vor desk)।इन दिनों रक्सौल में आशा राम जैसे एक बाबा की खूब चर्चा है।बताया गया कि वह रक्सौल की एक महिला को फांस लिया और भाग निकला।रक्सौल पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश पहुंच कर दबोचा और महिला को बरामद कर रक्सौल लाई।इस मामले में परिजनों द्वारा अपहरण का केश संख्या 175/20दर्ज कराया गया था। सब इंस्पेक्टर रंधीर कुमार व कांस्टेबल प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस को उक्त महिला को बरामद करने व उक्त बाबा को पकड़ने मे कामयाबी मिली। इसको ले कर उक्त पुलिस टीम का अभिनंदन हुआ। हिन्दू वाहनी की जिला संयोजक पूर्णिमा भारती ने कहा कि तंत्र मंत्र के नाम पर जाल फैला कर महिलाओं का शोषण करने वालो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।रक्सौल पुलिस ने इस मामले में सराहनीय कार्य किया है।जिसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं।अब कानूनन सजा दिलाने की ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!