रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद की छीनी कुर्सी,अब होगा चुनाव!
बैठक में 25 में से सभापति सहित मात्र 19 पार्षद हुए शामिल, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17, विरोध में मात्र 1 पार्षद ने दिए मत
रक्सौल ( vor desk)। नगर परिषद के उप सभापति काशीनाथ प्रसाद की कुर्सी अंततः छीन ही गई।
सोमवार को नगर परिषद में उप सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को ले कर बैठक आहूत थी। नप कार्यालय के सभागार में सभापति उषा देवी की अध्यक्षता में आहूतविशेष बैठक में मत विभाजन के लिए मतदान हुआ।इस दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 17 पार्षदों ने मत दिया। वहीं प्रस्ताव के विरोध में मात्र एक पार्षद ने ही मत दिया।
बैठक में नप के कुल 25 पार्षदों में से मुख्य पार्षद सहित मात्र 19 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया। वहीं सभापति को बैठक की अध्यक्षता करने के कारण मत विभाजन में मात्र 18 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।मत विभाजन के परिणाम की घोषणा होते ही नप के ई ओ गौतम आनंद एवं मुख्य पार...









