रक्सौल के आरपीएफ कांस्टेबल अनिल कुमार की असमायिक मौत,शोक
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ ) के एक कांस्टेबल अनिल कुमार(43 ) की असमायिक मौत हो गई है।वे पोस्ट कार्यालय का कार्य देखते थे तथा बैरक में ही रहते थे।पिछले 17 जुलाई से 26 जुलाई तक अवकाश में थे।जिसमें एक दिन विश्राम,तीन दिन पूरक विश्राम, छह दिन आकस्मिक अवकाश पर गए थे।
श्रद्धांजलि अर्पित करते आरपीएफ पोस्ट कमांडर व जवान
बताया गया कि तबियत खराब होने व कोरोना से मिलते जुलते लक्षण के बाद वे छूटी ले कर घर चले गए थे।घर पर ही तबियत ज्यादा बिगड़ी।सीतामढ़ी के बैरगनिया स्थित घर पर ही वे रह रहे थे व इलाज चल रहा था।इसी बीच शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
हालांकि,20 जुलाई को सीतामढ़ी स्थित सदर अस्पताल में उनकी कोरोना संक्रमण की जांच भी हुई थी।डीपीआरओ परिमल कुमार के मुताबिक,कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।इसलिए कोरोना से मौत नही हुई है।
उनके निधन पर रक्सौल आरपीएफ के पोस्ट कमा...









