Friday, March 13

सीमांचल

पीएम मोदी के जन्म दिन पर विधायक अजय सिंह के सौजन्य से बांटा गया हैंड बिल व फल!

पीएम मोदी के जन्म दिन पर विधायक अजय सिंह के सौजन्य से बांटा गया हैंड बिल व फल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के सौजन्य से रक्सौल विधानसभा के गम्हरिया नहर चौक पर हैंड बिल के माध्यम से मोदी जी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया गया । विधायक अजय कुमार सिंह के द्वारा प्रेषित हैंड बिल के साथ में बच्चों के बीच फल बांटा गया। साथ ही उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश कुमार सिंह, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता, पंचायत विस्तारक विजय कुमार पांडे, पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, महामंत्री कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, नागेंद्र पटेल, कुणाल कुमार, राजकुमार गुप्ता व कमलेश कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ...
पीएम के जन्म दिन पर सूंदरपुर में याद किये गए बाबा कृष्ट दास,भाजपा द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

पीएम के जन्म दिन पर सूंदरपुर में याद किये गए बाबा कृष्ट दास,भाजपा द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नरेंद्र मोदी गरीबों, असहाय एवं लाचारों के मसीहा है।जिन्होंने गरीबी में जन्म लेकर प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद इस वर्ग के उत्थान में अपनी पूरी ऊर्जा झोंकने का कार्य किया है ।उक्त बातें बिहार में सेवा क्षेत्र का आइकॉन सुंदरपुर लिटिल फ्लावर कुष्ठाश्रम में संस्थापक फादर क्रिस्टो दास के समाधि स्थल की सफाई करने के बाद भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि मोदी जी ने पूरे विश्व के आम जनता की चिंता की है और यही कारण है कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है। सुंदरपुर उपेक्षित, लाचार, असहाय एवं जीने की जिजीविषा छोड़ चुके इंसानों का जीता जागता उदाहरण है जहाँ जाति, सम्प्रदाय एवं ऊंच-नीच से ऊपर उठकर गांधी के सपने को साकार किया जा रहा है।स्वावलंबन एवं सम्...
केक काटने के साथ मोदी पत्र बांट कर भाजपा द्वारा मनाया गया पीएम का जन्म दिवस

केक काटने के साथ मोदी पत्र बांट कर भाजपा द्वारा मनाया गया पीएम का जन्म दिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ के नेतृत्व में इसे सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिस क्रम में आज केक काट कर और मोदी पत्र लोगो के बीच बाट कर जन्म दिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक है। जिन्होंने देश की सुरक्षा सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में भाजपा व्यपार प्रकोष्ट बिहार प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मोदी जी का प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा एवं आम जन के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान है, जिस पर पूरा देश आज कार्य कर रहा है। पूरे विश्व को पर्यावरण के क्षेत्र में दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। वार्ड पार्षद सह महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि...
चम्पापुर में मनरेगा से बने पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन,डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया निरीक्षण

चम्पापुर में मनरेगा से बने पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन,डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
19सितम्बर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे पार्क का उद्घाटन रक्सौल।(vor desk )।अक़्सर पार्क का नाम सुनते ही किसी शहर नाम जेहन में आता है। लेकिन नीतीश सरकार के ड्रीम प्रॉजेक्ट जलजीवन हरियाली योजना के क्रियान्वयन के बाद अब गाँव भी सुंदर और हरियाली पार्क से सुसज्जित होने लगा है। अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखण्ड के चम्पापुर पंचायत अन्तर्गत मनना गांव में जलजीवन हरियाली योजना से पुराने तालाब को जीर्णोद्धार करके पार्क का निमार्ण मनरेगा के द्वारा कराया गया हैं। करीब 19 लाख 94 हजार के लागत से बना पार्क में लोगो को टहलने के लिए पक्का फुटपाथ के साथ आराम करने के लिए पक्का कुर्सी का भी निर्माण हुआ है। सड़क के दोनो किनारे पेड़ लगाए गए है। इस पार्क का उद्घाटन 19सितम्बर को 11 बजे बिहार के सीएम नीतीश कुमार रिमोट से करेंगे। उद्घाटन से पूर्व पार्क का निरीक्षण मोतिहारी डीएम कपिल शीर्षत ...
छौड़ादानों में अलग अलग जगहों से कुख्यात नक्सली समेत रक्सौल का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

छौड़ादानों में अलग अलग जगहों से कुख्यात नक्सली समेत रक्सौल का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:रक्सौल का युवक अरुण कुमार छौड़ादानो।(vor desk )।छौड़ादानो थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से गुरुवार को देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में दरपा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पिपरा गांव का रहने वाला कुख्यात नक्सली और हत्या तथा लूट जैसे कई कांडों का नामजद आरोपित जगन्नाथ साह भी शामिल है।जिसे दरपा थाना पुलिस ने छौड़ादानो पुलिस के सहयोग से तनकोनी गांव के सरेह से गिरफ्तार किया है। दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जग्रनाथ साह हथियार के साथ कहीं जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह और छौड़ादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने छौड़ादानो व तिनकोनी गांव के बीच उसे धर दबोचा। तालाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचे व दो कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार क...
चुनाव व भूमि विवाद को ले कर एसडीपीओ सागर कुमार ने की थानाध्यक्षों की बैठक

चुनाव व भूमि विवाद को ले कर एसडीपीओ सागर कुमार ने की थानाध्यक्षों की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी चुनाव ,भूमि विवाद व विधि व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ सागर कुमार ने एक बैठक की।एसडीपीओ की अध्यक्षता मे रक्सौल अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों इसमे उपस्थित थे। इस बैठक में एसडीपीओ सागर कुमार ने   सभी थानाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव  और भुमि बिवाद को लेकर सघन छापेमारी और भूमि विवाद निपटारा करने सहित  कई दिशा निर्देश दिए। डीएसपी  कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में सजग रहे और भुमि बिवाद मामले पर बिशेष ध्यान रखें ।मादक पदार्थ समेत अन्य तस्करी नियंत्रण की पहल करें।शराब और शराबियों पर भी विशेष ध्यान रखें।इसमे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। श्री कुमार ने भूमि बिवाद को लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया भूमि सम्बन्धित मामलो पर नजर रखें। राजनीतिक सभाओं में सोशल डिस्टेंस और कोरोना गाइड लाइन का अनुपा...
कपड़ा के आड़ में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़,25 करोड़ का 86 किलो ब्राउन सुगर फैमली का मादक पदार्थ बरामद!

कपड़ा के आड़ में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़,25 करोड़ का 86 किलो ब्राउन सुगर फैमली का मादक पदार्थ बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)। भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर रक्सौल में कपड़ा की तस्करी के आड़ में ड्रग्स के धंधे का खुलासा हुआ है।एसएसबी व कस्टम टीम ने 86 किलो400 ब्राउन शुगर फैमिली के मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुई है। स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 20 से 25 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 258 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।इस बरामदगी से सीमा क्षेत्र में सनसनी है। मिली जानकारी के मुताबिक,कस्टम और एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में उक्त सफलता मिली।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्सौल के सरिसवा नदी तट पर बसे रक्सौल के वार्ड 7 के अहरिवा टोला से लगे प्रेम नगर बस्ती में कस्टम और एसएसबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कपड़े के बंडल जप्त किए गए।इसकी कीमत लगभग 18 लाख के आसपास मानी गई।तस्करों ने इस अभियान के क्रम में पथर व कीचड़ से हमला भी किया।एक भी तस्कर हाथ नही लगे।इसकी...
पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों के बीच बांटे फल व बिस्किट

पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों के बीच बांटे फल व बिस्किट

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत बुधवार को पहले दिन कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के सुंदरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी सेंटर के कुष्ठ रोगियों व बच्च्चो के बीच फल ,बिस्किट आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। वही,आदापुर के मूर्तिया स्थित दलित बस्ती में भी फल बिस्किट का वितरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, शिवपूजन प्रसाद,राजकुमार गुप्ता, भैरव गुप्ता,संजय पटेल, कुन्दन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अशोक मधुकर व कमलेश कुमार आदि कार्यकर्ता शरीक थे। ...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कृमि दिवस व सघन दस्त पखवाड़ा का शुभारंभ

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कृमि दिवस व सघन दस्त पखवाड़ा का शुभारंभ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कृमि मुक्ति की दवा का दुष्‍प्रभाव बहुत कम है, लेकिन जिन बच्‍चों में कृमि की मात्रा ज्‍यादा होती है, वे उनींदापन, पेट दर्द, दस्‍त, डायरिया और थकान का अनुभव कर सकते हैं।इसलीए एडबेंडाजोल की गोली लेना जरूरी है।उक्त बातें रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह ने राष्ट्रीय कृमि दिवस व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 16 से 29 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाकर एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता था, जिसमें एक से 19 साल तक के बच्चे, किशोर किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती थी। इस वर्ष लॉकडाउन के कारण जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी स्तर के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद है, ऐसे अवस्था में स्व...
नेपाल के हितैषी भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का गणतंत्र व शांति स्थापना में था अमूल्य योगदान:पूर्व राष्ट्रपति राम वरण यादव

नेपाल के हितैषी भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का गणतंत्र व शांति स्थापना में था अमूल्य योगदान:पूर्व राष्ट्रपति राम वरण यादव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज( नेपाल )।( vor desk )।भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 प्रणव मुखर्जी नेपाल के अद्वितीय हितैषी थे।नेपाल में गणतंत्र स्थापना व शांति स्थापना में उनके योगदान व नैतिक समर्थन को भुला नही जा सकता।उक्त बातें नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति रामवरण यादव ने कही । उन्होंने उक्त बातें बीरगंज( नेपाल ) के सानो पाइला संस्था द्वारा 'नेपाल को समझना मा प्रणव दा' विषयक वर्चुअल सम्मेलन सह श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते कही।डेन मार्क के पूर्व राजदूत विजय लाल कर्ण के संयोजकत्व में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल व बाबू राम भटराई ,पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने भी उन्हें नेपाल व नेपाली का सच्चा हितैषी बताया।जबकि,सम्मेलन को नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेता शेखर कोइराला,प्रदीप गिरी,विमलेंद्र निधि,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र किशोर ,साउथ एशिया फाउंडेशन के राहुल कुमार समेत अन्य ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!