कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ हुआ ‘डमी मतदान’,एसडीओ आरती ने किया मतदाताओं को जागरूक!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल मे चुनाव कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है।जिसको देखते हुए निर्वाचन आयोग के द्वारा सुरक्षित मतदान के लिए तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में मंगलवार को रक्सौल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सेनुवरिया में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विधान सभा चुनाव 2020 के लिए मतदान का पूर्वाभ्यास कराया गया।मॉक ड्रिल अथवा डमी मतदान कार्य के तहत सभी प्रक्रिया यथावत रही,जिसमे सोशल डिस्टेंस के साथ सुरक्षा से ले कर वोटरों द्वारा मतदान तक की प्रक्रिया का का ट्रायल किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पुलिसकर्मी के साथ मतदानकर्मी व ईवीएम मशीन समेत सभी सुविधाए मौजूद थीं।
इस मॉक ड्रिल में बताया गया कि कोरोना काल में मतदान कैसे संपन्न कराना है।सुरक्षा कर्मियों,मतदानकर्मियों को कैसे अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।मतदान केंद्र पर ...









