Wednesday, June 17

सीमांचल

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन  रक्सौल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ का आयोजन

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में प्रख्यातज्योतिषाचार्य एवं मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा के संयोजकत्व में संगीतबद्ध सुन्दरकान्ड पाठ,भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया । सम्मेलन के सचिव सीताराम गोयल ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी से सारी दुनिया त्राहि -त्राहि करने को मजबूर हुई तथा संकट अभी भी बरकरार है । ऐसी मान्यता है कि सुन्दरकाण्ड का पाठ अचूक फल दायक होता है।इसके अतिरिक्त सुन्दरकाण्ड के पाठ से हमारे भीतर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन और नकारात्मक ऊर्जा का क्षरण होता है। जिससे हमारी चहुंमुखी सुख संपन्नता में अधिकाधिक वृद्धि होती है।साथ ही हर प्रकार की बाधा और परेशानियों को खत्म कर देने में पूर्णतः समर्थ है। अत: साल 2020 के अंतिम मंगलवार के पावन दिवस पर...
आमोदेई में अभिनन्दन समारोह में मंच टूटा,सुगौली के राजद विधायक शशि भूषण सिंह गिरे धड़ाम….!

आमोदेई में अभिनन्दन समारोह में मंच टूटा,सुगौली के राजद विधायक शशि भूषण सिंह गिरे धड़ाम….!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।रामगढ़वा।( vor desk )।हाल में सम्‍पन्‍न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के मंच गिरने की कई घटनाएं हुई थीं। अब एक बार फिर ऐसी ही एक घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है ।जहां राजद विधायक शशिभूषण सिंह के नागरिक अभिंनदन समारोह की तैयारी थी। समारोह में विधायक जी के स्‍वागत में लड़कियों ने अभी गाना गाना शुरू ही किया था कि मंच धड़ाम से गिर गिया। विधायक जी पलक झपकते जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरने से विधायक जी चोटिल हो गए। अब इस वाकये का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।रामगढ़वा प्रखंड के अमोदेई गांव में यह समारोह हो रहा था। यहां सुगौली के नवनिर्वाचित राजद विधायक शशिभूषण सिंह के लिए नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार स्‍वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। आयोजनकर्ताओं ने मंच को फूलों और गुब्‍बरों से सजाया था। विधायक जी...
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ ही सामान्य राशन से आदापुर प्रखंड के 60 हजार गरीब उपभोक्ता वंचित, आक्रोश!

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ ही सामान्य राशन से आदापुर प्रखंड के 60 हजार गरीब उपभोक्ता वंचित, आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )। आदापुर प्रखण्ड क्षेत्र में पीडीएस व्यवस्था चरमरा गई है।गरीबों के निवाले पर अधिकारियों की लापरवाही से डाका पड़ गया है।स्थिति यह है कि प्रधानमंन्त्री गरीब कल्याण योजना के साथ ही सामान्य राशन से भी 60 हजार गरीब उपभोक्ता वंचित हो गए है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक,प्रखण्ड क्षेत्र के करीब एक लाख उनतीस हजार उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह पीएम गरीब कल्याण योजना के साथ ही अंत्योदय व पीएचएच का अनाज प्रतिमाह देना है,जिसके लिए सामान्य उपावंटन करीब नौ हजार क्विंटल है।इसके बाद भी माह नवम्बर में आदापुर प्रखण्ड के कुल 96 पीडीएस डीलरों में से महज 36 डीलरों को ही माह-नवम्बर का पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उपआवंटन प्राप्त हुआ है जबकि 60 पीडीएस डीलरों को इस योजना का आवंटित अनाज प्राप्त नही हुआ है,जिससे हजारों गरीब उपभोक्ता इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित हो गए है।बताया जाता है ...
बीरगंज में पूर्व राजा स्व0 वीरेंद्र वीर विक्रम शाह देव की 76 वीं जयंती मनी!

बीरगंज में पूर्व राजा स्व0 वीरेंद्र वीर विक्रम शाह देव की 76 वीं जयंती मनी!

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एक ओर संसद विघटन के बाद देश मे राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है।जबकि, दूसरे ओर राजावादी संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है।राजा आओ ,देश बचाओ ब हिन्दू राष्ट्र कायम करो जैसे नारे के साथ आंदोलन शुरू है।इसी क्रम में पूर्व राजा वीरेंद्र शाह की जयंती देश भर में मनाई गई।राजशाही की पुनर्स्थापना की मांग भी बुलंद हुआ।इसी क्रम में देश भक्त-राजभक्त समूह ( पर्सा )द्वारा पूर्व राजा स्व 0 श्री 5 वीर वीरेंद्र विक्रम शाह देव की 76 वां जयंती मनाई गई।बीरगंज स्थित महावीर मन्दिर के आगे आयोजित कार्यक्रम में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।समूह के अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार ने कहा कि देश में,शांति सुरक्षा के लिए पूर्व राजा विरेंद्र विक्रम शाह देव के मार्ग पर चलने व उनकी नीतियों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा वीरेंद्र हिन्दू हिर्दय सम्राट व उदार राजा थे।जिनके काल मे स...
युवा सहयोग दल ने रक्सौल नगर परिषद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,12 सूत्री मांग से कराया अवगत!

युवा सहयोग दल ने रक्सौल नगर परिषद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,12 सूत्री मांग से कराया अवगत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk ) शहर की विभिन्न समस्याओ पर युवा सहयोग दल ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा । कार्यपालक पदाधिकारी , सभापति एवं उपसभापति की अनुपस्थिति में दल के प्रतिनिधिमंडल को परिषद के बड़ा बाबू चन्द्र शेखर सिंह को ज्ञापन दिया । युवा सहयोग दल के सदस्य पहुचे तो मालूम हुआ की कार्यपालक पदाधिकारी तीन दिनोकी छूटी पर है| और जब सभापति जी कों फ़ोन किया गया तो फ़ोन बंद था और उपसभापति जी के पति जी से बात हुई तो उन्होंने बताया की हम आध या एक धंटे के बाद आएंगे।तभी किसी ने बताया की सभी कर्म चारी 11:00 बजे के बाद आते है और सभापति,उपसभापति जी 1:30 में आते है अगर किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप लोग बड़ा बाबु जी से मिल सकते है ।दल ने नगर परिषद् के बड़ा बाबू से मिलकर ज्ञापन दिया ।साथ ही दल के अध्यक्ष संतोष छात्रवंशी नेज्ञापन देने के बाद उन्होंने शहर के समस्याओं पर बात करते हुए बड़ा बाबु जी से पूछा कि इससे पह...
प्रशिक्षु आईपीएस ने किया रामगढ़वा थाना का निरीक्षण,3 घण्टो तक सभी कांडों का किया अवलोकन!

प्रशिक्षु आईपीएस ने किया रामगढ़वा थाना का निरीक्षण,3 घण्टो तक सभी कांडों का किया अवलोकन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।l।मंगलवार को रक्सौल एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा ने रामगढ़वा थाना पहुंच कर अर्द्ध वार्षिक दैनिकी कांडों का अवलोकन किया ।निरीक्षण सह अवलोकन करीब तीन घण्टो तक चला ।अवलोकन के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस श्री झा ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटी सभी घटनाओ से सम्बंधित दर्ज प्राथमिकी कांडो का सूक्ष्मता से अवलोकन किया ।वही इस दौरान एसडीपीओ ने सभी आपराधिक घटनाओं,मारपीट की घटनाओं से सम्बंधित लंबित पड़े कागजात को दुरुस्त करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।निरीक्षण के पूर्व रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बलों ने प्रशिक्षु आईपीएस को शस्त्र सलामी दी गयी ।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संतोष शर्मा,दरोगा अवधेश सिंह,रामशंकर राय, प्रमुख कुमार यादव,सहित देव् नारायण,नवल यादव,संजय सिंह,शंकर यौ,देवेंद्र यादव ,अवनीश कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे...
जन जन के सहयोग से बनेगा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर:विधायक प्रमोद सिन्हा

जन जन के सहयोग से बनेगा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर:विधायक प्रमोद सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति की नगर बैठक मंगलवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में हुई। जिसमें रक्सौल नगर के सभी 25 वार्डों में मंदिर निर्माण हेतु प्रत्येक घरों से धन संग्रह हेतु निधि संग्रह समिति बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रीराम भक्तों को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग संघचालक प्रा० राजकिशोर सिंह ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में प्रत्येक घरों से संपर्क कर यथास्थिति सहयोग प्राप्त कर मन्दिर निर्माण समिति, अयोध्या को भेजा जाय। वहीं इस अभियान के जिला सह अभियान प्रमुख मुकुल सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए धन संग्रह करने हेतु वार्ड स्तर पर धन संग्रह समिति बनाने, इनके ऊपर धन संग्रह प्रमुख बनाने से लेकर मंदिर समित...
नवम्बर का राशन वितरण की मांग व लूट खसोट के खिलाफ़ राजद का विरोध प्रदर्शन, आदापुर बीडीओ मुर्दाबाद का गुंजा नारा

नवम्बर का राशन वितरण की मांग व लूट खसोट के खिलाफ़ राजद का विरोध प्रदर्शन, आदापुर बीडीओ मुर्दाबाद का गुंजा नारा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )। राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी के नेतृत्व में आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के ख़िलाफ़ जुलूस निकाला गया।जो श्यामपुर बाजार होते हुए आदापुर प्रखंड कार्यालय तक गया।कार्यक्रम में विशाल जनसमूह का नेतृत्व करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने नवम्बर का राशन तुरंत निर्गत करने की मांग की। इंकलाब जिंदाबाद एवं बीडीओ मुर्दाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक ऑफिस का घेराव भी किया।जहाँ बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद यह जुलूस राजद कार्यालय पर जनसभा के रूप में परिणित हो गया।जहाँ सभी ने नवंबर के माह का राशन अविलंब निर्गत करने की मांग की एवं भ्रस्टाचारी बीडीओ को बदलने की मांग की।कार्यक्रम में नेता रवि मस्करा ने कहा कि यह मांग सिर्फ आदापुर प्रखंड हेतु नहीं बल्कि रक्सौल प्रखंड हेतु भी है।वहाँ भी राजद...
चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल पहुंचने पर विरोध -प्रदर्शन, बीरगंज में लगा ‘गो बैक चाइना’ का नारा!

चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल पहुंचने पर विरोध -प्रदर्शन, बीरगंज में लगा ‘गो बैक चाइना’ का नारा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।चीन के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल आने व राजनीति में हस्तक्षेप को ले कर विरोध शुरू हो गया है। बीरगंज में इसको ले कर सोमवार की शाम जम कर विरोध- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गो बैक चाइना का नारा बुलंद किया गया।बता दे कि पीएम केपी शर्मा ओली द्वारा प्रतिनिधिसभा का विघटन कर चुनाव की घोषणा करा दी गई है। जिसको लेकर उनके ही नेकपा पार्टी में विरोध हो रहा है ।साथ ही अन्य राजनीतिक दल सड़क से सर्वोच्च न्यायालय तक विघटन के निर्णय वापसी को लेकर आंदोलनरत है। इस बीच चीन के प्रतिनिधि मंडल का अचानक नेपाल आना नेपाली जनता को रास नही आ रहा है। जिसको लेकर नेपाल में विभिन्न जगहों पर चीन का विरोध किया जा रहा है। पर्सा जिला के मुख्यालय बीरगंज में स्वतंत्र युवा समाज के कृष्ण चौरसिया के नेतृत्व में चीन के विरोध में घण्टा घर चौक पर जुलूस प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।संगठन के कार्यकर्तों ने...
रक्सौल की शिप्रा ने मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट-2020 के खिताब पर कब्जा कर बढ़ाया बिहार का मान!

रक्सौल की शिप्रा ने मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट-2020 के खिताब पर कब्जा कर बढ़ाया बिहार का मान!

जरा हटके, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल निवासी राजेश गुप्ता (सहारा इंडिया कर्मी )की बिटिया शिप्रा गुप्ता ने ग्रेटर नोयडा के क्राउन प्लाजा में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट -2020 के खिताब पर कब्जा कर बिहार का मान बढ़ाया है।उसने साबित किया है कि रक्सौल की बेटियां किसी से कम नही हैं। गौरतलब है कि मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ हार्ट -2020 के निदेशक सलोनी अग्रवाल एवं सह निदेशक अंकुर अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में रक्सौल की शिप्रा ने देश भर के शामिल प्रतिभागियों को पछाड़कर नार्थ जोन में मिस क्वीन का खिताब हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड मॉडल , एक्ट्रेस , सिंगर ,बिग बॉस -13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना ने शिप्रा क्राउन पहना कर प्रमाण-पत्र दिया । जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस एवं मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री प्राप्त क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!