Monday, September 7

सीमांचल

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएवी स्कूल के अब्दुल रहमान व अनुष्का ने लहराया परचम!

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएवी स्कूल के अब्दुल रहमान व अनुष्का ने लहराया परचम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रक्सौल एस. ए.वी. के बच्चो ने परचम लहराया है। 14 वर्ष से छोटे उम्र के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में अब्दुर रहमान ने जहा हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया ,वहीं अनुष्का कुमारी ने दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियगिता 13 और 14 मार्च को मोतिहारी में आयोजित की गई थी। जहां विजेताओं को गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने पुरस्कार दिया। विद्यालय के कोच पशुपति लाल ने इनकी सफलता का श्रेय इनके लगन और मेहनत को दिया है। एसएवी विद्यालय में इन बच्चो की सफलता पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अन्य छात्रों को भी खेल कूद में भाग लेकर देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य साइमन रेक्स ने कहा कि छात्रों में खेल कूद के प्रति आकर्षण होना जरूरी है। जह...
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चम्पारण के लाल गौरव कुमार की नियुक्ति!

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में चम्पारण के लाल गौरव कुमार की नियुक्ति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के मौजे गांव निवासी राजकिशोर मिश्र के पुत्र गौरव कुमार को लगातार मिल रही सफलता और उपलब्धियों से चम्पारण गौरवान्वित हो रहा है। अब उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर हुआ है। यहां उन्हें देश और विदेश में विश्विद्यालय के कैंपस के विकास, उन्नयन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के गृह प्रदेश में स्थित है और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। विगत वर्ष संसद से कानून पारित कर इस यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। ऐसे विश्व स्तरीय और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के एक बड़े और महत्वपूर्ण पद पर कार्यभार ग्रहण कर गौरव ने चंपारण ही नही ...
अर्जुन भारतीय बने पूर्व- मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी का सदस्य,मिल रही बधाई!

अर्जुन भारतीय बने पूर्व- मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी का सदस्य,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रेल मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व-मध्य रेलवे (हाजीपुर) के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन भारतीय को रेल मंत्री के विशेष हित का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआर यूसीसी) का सदस्य बनाया है।बता दे कि इसके पहले श्री भारतीय को 1980 में तत्कालीन रेल मंत्री स्वर्गीय केदार पांडे एवम् 1996 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में जेड आर यूसीसी का मेंबर बनाया था।वहीं,1989 स्वर्गीय वीपी सिंह की सरकार में तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय इंद्र कुमार गुजराल ने विदेश मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया था। मोदी सरकार में 2014 में कृषि मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया।वहीं,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में 1991 में अनेक ...
रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव व मुखियापति नायाब आलम ने किया उद्घाटन

रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव व मुखियापति नायाब आलम ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित ग्राउंड में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब लक्ष्मीपुर के द्वारा रात्रि टूर्नामेंट का रविवार को शुभारम्भ हुआ। रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता रामबाबू यादव तथा मुखिया पति नायाब आलम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मैच में लक्ष्मीपुर बनाम चावल बाजार रक्सौल की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के उपरांत श्री यादव ने कहा खेल से जिस्मानी वर्जिश होती है तथा फिटनेस भी बनी रहती है। साथ ही मुखिया पति नयाब आलम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से आदमी की फिटनेस तो बनी ही रहती है इसके साथ ही इससे आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। आपको बता दें यह क्रिकेट टूर्नामेंट स्टूडेंट क्रिकेट क्लब लक्ष्मीपुर के द्वारा आयोजित है ।जो अगले 8 दिनों तक चलने वाला है एवं अलग-अलग कई टीमें इस मैच का हिस्सा बनेंगे। उद्घाटन मैच में लक्ष्मीपुर के कैप्टन ने ...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ की नई कार्यकारिणी गठित,सुबोध गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।( vor desk)।वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।इसमे अध्यक्ष पद पर सुबोध गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। संघ के 45वें वार्षिक साधारण सभा के तहत 35 सदस्यीय नई कार्यसमिति के साथ ही पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद सुबोधकुमार गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम,महासचिव मनोजकुमार दास,सचिव अरविन्द्र अमात्य,सचिव आषिश कुमार लाठ,कोषाध्यक्ष गोविन्द शाह,सहकोषाध्यक्ष प्रेमचन्द्र गोयल,सहसचिव शुशान्त चाचान,सहसचिव अनोज रुगटा निर्वाचित हुए हैं।जिन्हें बधाईयों के साथ कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं मिल रही है। बधाई देेने वालो में नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध व रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत अन्य शामिल हैं। ...
18 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित!

18 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के लक्ष्मनवा(अम्बेडकर नगर ) में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में उक्त गांव स्थित नवनिर्मित अम्बेडकर गेट पर भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने तथा उनकी जयंती को आगामी 18 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।इस बैठक में ही जयंती समारोह की सफलता के लिए विस्तृत रूपरेखा तय किया गया।इसके तहत बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण के बाद सामाजिक जागरूकता रैली,आगत अतिथियों के स्वागत व भाषण के साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया शैला देवी के पति समाजसेवी अलखदेव राय ने बताया कि हमें अगर आज पंचायत के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है तो यह बाबा साहेब की देन है।इसलिए हमें उनके आदर्शो...
नेपाली बियर व शराब के साथ हरपुर पुलिस ने दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

नेपाली बियर व शराब के साथ हरपुर पुलिस ने दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आदापुर प्रखण्ड अंतर्गत हरपुर पुलिस ने नेपाली शराब व बियर की बोतलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा कांड संख्या 60/21 दर्ज कर आरोपियों को मद्य निषेध धारा 30 ए के तहत जेल भेज दिया है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि नेपाल से तस्करी के शराब के साथ भारत में प्रवेश कर रहे हरपुर के ऊची डीह निवासी 50 वर्षीय भैरोलाल प्रसाद व 46 वर्षीय लाल बिहारी प्रसाद को पकड़ा गया है।जांच में अभियुक्तों के पास से बीआर 06 एपी 5771 नम्बर की हीरो स्पलेंडर बाईक समेत 12 बोतल बियर, 4 बोतल गोल्डेन ओके एवं 2 बोतल रॉयल हिस्ट्स बरामद किया गया है। ...
एक महीने से चल रहा इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,कॉलेज प्राचार्य को किया गया सम्मानित!

एक महीने से चल रहा इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,कॉलेज प्राचार्य को किया गया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में एक महीने 6 दिनों से लगातार चल रही इग्नू की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि इग्नू केंद्र पर चल रही परीक्षा में तीन हजार तीन सौ बेयासी परीक्षार्थियों ने शिरकत किया। यह अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें इतने बडी संख्या में परिक्षार्थियों ने भाग लिया। इग्नू के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने लगातार परीक्षा को सफल बनाने में पुरजोर परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि इग्नू के तीन सौ से अधिक प्रोग्रामों की परीक्षा इतने लंबे अवधि तक लगातार चलती रही। इग्नू शैक्षिक दृष्टि से अति पिछड़े क्षेत्र के लिए वरदान है जहां स्नातक, स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य, डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 सत...
हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

हजारीमल हाई स्कूल में राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रम पर स्कूल कमिटी सदस्य महेश अग्रवाल ने उठाये सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के हजारीमल हाई स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने और स्कूल में हाल के नामकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दे कि रक्सौल में वर्ष 1933 में सेठ हजारीमल द्वारा उच्च विद्यालय का निर्माण कराया जो अब उत्क्रमित होकर 10+2 हो गया है। बताया गया कि पिछले 12 मार्च को राष्ट्रीय पार्टी की एक बैठक विद्यालय प्रांगण में हुई थी। इस संदर्भ में एक समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में हुआ है। इस मामले को ले कर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए विद्यालय संचालन समिति के सदस्य महेश अग्रवाल ने कहा कि यह आम जनों को सूचित किया जाता है कि हजारीमल उच्च विद्यालय प्रांगण में स्व. चंदेश्वर प्रसाद वर्मा के नाम से कोई सभागार नही है। श्री अग्रवाल ने बताया कि सेठ हजारीमल द्वारा वर्ष 1954 में बिहार सरकार के राज्यपाल को सेठ हजारीमल द्वारा दिये गए दान-पत्र में इस प्रांगण में हजारीमल के परिवार के ...
स्वच्छ रक्सौल के आंदोलन को पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने किया समर्थन,कहा-मांग पूरी करे रेलवे!

स्वच्छ रक्सौल के आंदोलन को पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने किया समर्थन,कहा-मांग पूरी करे रेलवे!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा रेलवे से सम्बंधित 5 सूत्री मांग को ले कर जारी पांच दिवसीय धरना,-प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को महागठबंधन के नेता रामबाबू यादव ने पहुंच कर समर्थन दिया और कहा कि स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह की मांग जायज है। इसे रेलवे को पूरा करना होगा। इधर,संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब बाटा चौक की बजाय मंगलवार को रेलवे के परिसर में आंदोलन किया जाएगा। जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। आज पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन का अंतिम दिन हैं। तीन के बाद फिर आंदोलन होगा।संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना था कि जब तक हमारी मांग पूरा नहीं होता,आंदोलन जारी रहेगा।उनका कहना था कि रक्सौल रेलवे अपने आय में तो आगे रहती है, लेकिन जन हित कार्यो सबसे पीछे रहती है।महिला शौचालय का निर्माण नहीं होना शर्मनाक हैं। वो उन माताओं बहनो से पूछे जो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!