बसपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रक्सौल से चंद्र किशोर पाल सहित जिले के10 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी!
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी जिले के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर बसपा के जिलाध्यक्ष मथुरा राम ने जिला कमिटी की चुनावी बैठक में जिले के दस विधानसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दिया है। इस सूची में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए बसपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया गया है तथा अधिकांश सीटों पर अपने आधार वोटरों पर फोकस करते हुए दलित व पिछड़े वर्गो के साथ दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में रक्सौल विधानसभा से दलीय प्रत्याशी के रूप में पहले चुनाव लड़ चुके कद्दावर बसपा नेता चंद्रकिशोर पाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही, सुगौली से अमन कुमार पासवान, नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से रजनीश कुमार रजक, हरसिद्धि से संतोष कुमार राम, गोविंदगंज से एडवोकेट पवन कुमार शर्मा, कल्याणपुर से चाँ...









