रक्सौल की सरिसवा नदी से उठती आग की लपटों से मची अफ़रा तफरी,नदी संरक्षण मुद्दे पर फिर खड़े हुए सवाल!
रक्सौल।( vor desk ) ।नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली सरिसवा नदी से उठती आग व धुंवा की लपटें ने शहरवासियों को सहमा दिया।सोमवार को अचानक हुई इस घटना से लोगों में अफरातफरी रही।बाद में सूचना पर शहर के कोइरी टोला वार्ड 25 स्थित घोड़ासहन नहर सड़क चौक के पास सैनिक सड़क के लिए बने नए पुल के निचे हुई आगलगी पर फायर बिग्रेड वाहन ने काफी प्रयास से नियंत्रण पाया।बताया गया कि आग नदी में इकठे कूड़े में लगी थी।यह आग किसने लगाई थी,यह पता नही लग सका।कहा गया कि यदि समय रहते पहल नही की जाती,तो,उठती आग की लपटों से हादसा हो सकता था।
इस घटना से विधानसभा चुनाव के इस मौसम में रक्सौल के लिए दशकों से चुनावी मुद्दा बने सरिसवा नदी की प्रदूषण मुक्ति व संरक्षण के मसले को फिर से जिंदा कर दिया।लोग सवाल पूछने लगे कि आखिर इस सरिसवा नदी के अच्छे दिन कब आएंगे?
वैसे,प्राकृतिक के साथ खिलवाड़ का यह नजारा आज भारत-न...









