Monday, March 16

सीमांचल

विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात, 100 बेड के अस्पताल व मेन रोड निर्माण की रखी मांग!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने की मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात, 100 बेड के अस्पताल व मेन रोड निर्माण की रखी मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नव निर्वाचीत विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिल कर माइक्रोवेव टॉवर से बाटा चौक तक के मेन रोड का अतिशीघ्र निर्माण कार्य को कराने एवं रक्सौल में बन रहे 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल को बढ़ा कर 100 के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।श्री कुमार ने बताया कि मंत्री श्री पांडे ने त्वरित रूप से कार्य कराने का आश्वासन दिया है। बता दे कि पिछले दिनों विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल के पीएचसी परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था।साथ ही पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह व रामा एंड संस् के जेई हिमांशु कुमार के साथ बैठक कर इसे 100 बेड का बनाने के लिए पहल का आश्वासन दिया था। ...
राजा लाओ -देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले बीरगंज में  जुलूस-प्रदर्शन,सड़क पर उतरे लोग

राजा लाओ -देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले बीरगंज में जुलूस-प्रदर्शन,सड़क पर उतरे लोग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
राजतंत्र व हिन्दू राष्ट्र की पुनःस्थापना की मांग को ले कर रैली। रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में राजतन्त्र की वापसी की मांग जोर पकड़ रही है।काठमांडू,पोखरा व जनकपुर आदि के बाद बीरगंज में भी गुरुवार को राजा लाओ,देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए जारी अभियान की पैरोकारी करते हुए जुलूस -प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस क्रम में बारा और पर्सा के सैकड़ो ग्रामीणों ने जुलूस में राज तन्त्र व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले कर बड़े बड़े बैनर,पोस्टर, राजा रानी की तस्वीर,व नेपाल के झंडे के साथ प्ले कार्ड ले कर नगर परिक्रमा की। इस दौरान 'राजा आओ देश बंचाओ' लिखे बैनर के साथ नारे लगाते हुए उक्त रैली बीरगंज के घण्टाघर से निकल कर माईस्थान, आदर्शनगर, अलखियामठ, घडिअर्वा होते हुए पुन: घण्टाघर पहूंच नुक्कड़ सभा में परिणत हो गई। रैली का नेतृत्व नेपाल राष्ट्रवाद संघ क...
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की मनी जयंती,आदर्शों को अपनाने पर बल!

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की मनी जयंती,आदर्शों को अपनाने पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा , सादगी, सेवा एवं त्याग के प्रतीक थे ।उक्त बातें गुरुवार को युवा सहयोग दल द्वारा आयोजित डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद जयंती समारोह में रेलवे मिडिल स्कूल स्थित राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दल के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पर्यावरणविद प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा । प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संविधान सभा के अध्यक्ष बने एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया ।डॉ0 प्रसाद ने गांधी के आह्वान पर बैरिस्टरी छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे ।कॉंग्रेस के कई बार अध्यक्ष रहे और स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए। वहीं,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे ने कहा कि वे एक विद्वान, प्रतिभाशाली ,दृढ़ निश्चयी और उदार ...
केसीटीसी कॉलेज के आदेश पाल चंद्रिका यादव हुए सेवानिवृत,विदाई समारोह आयोजित!

केसीटीसी कॉलेज के आदेश पाल चंद्रिका यादव हुए सेवानिवृत,विदाई समारोह आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।40 वर्षों की सेवा अवधि समाप्त होने के बाद केसीटीसी कॉलेज के आदेशपाल चंद्रिका यादव ने सोमवर अवकाश ग्रहण किया । कॉलेज बंद होने के बावजूद कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जयनारायण प्रसाद ने डायरी एवं कलम देकर श्री यादव को सम्मानित किया। चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के बीच बोलते हुए डॉ प्रसाद ने कहा कि चंद्रिका यादव कॉलेज के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने रात्रि कॉलेज में काम करना शुरू किया और आज अंगी भूत होने के बाद अवकाश ग्रहण कर रहे हैं जो अपने आप में एक बड़ी बात है ।उन्होंने कॉलेज की भरपूर सेवा की। कॉलेज की समस्याओं को दूर करने में प्रशासन एवं बच्चों का हर संभव सहयोग किया और एक अति लोकप्रिय कर्मचारी के रूप में उनकी ख्याति थी। आज उनके अवकाश ग्रहण करने पर उनकी कमी कॉलेज में तो खलेगी । डॉ प्रसाद ने कहा कि रात्रि कॉलेज जब चलता था तो बिना वेतन काम करके कॉलेज को जिंदा रखन...
एसएसबी का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कमांडेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने जवानों को दिलाया स्वच्छता का शपथ

एसएसबी का स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कमांडेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने जवानों को दिलाया स्वच्छता का शपथ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन( पंटोका) के प्रांगण एवं सभी सीमा चौकियों/समवाय में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा के अभियान का शुभारंभ किया गया। उक्त अभियान दिनांक 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा के द्वारा सभी बल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।जिसका उद्देश्य है कि सभी 100 घंटे यानी हर सप्ताह 02 घंटे श्रमदान करके स्वछता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे। इस दौरान न गंदगी करेंगे और न करने देंगे। इसकी शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर, मुहल्ले एवं गाँव से करेंगे और यह शपथ अन्य 100 व्यक्तियों से भी कराएंगे। इस दौरान संबोधित करते हुए कमांडेन्ट श्री शर्मा ने बताया कि महात्मा गाँधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना ...
11 लाख 53 हजार रुपये व एक पिस्टल के साथ कार पर सवार बेतिया का युवक धराया

11 लाख 53 हजार रुपये व एक पिस्टल के साथ कार पर सवार बेतिया का युवक धराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:डीएसपी सागर झा के साथ पकड़ा गया युवक,कैश व आर्म्स रामगढ़वा।( vor desk ) ।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना के सामने बेरियर लगा कर वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की सेंट्रो कार से अवैध पिस्टल व 11 लाख 53 हजार रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार युवक धीरज कुमार पिता अशोक प्रसाद बेतिया पश्चिम चंपारण का रहने वाला है ।पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल एसडीपीओ सागर कुमार झा ने करते हुए मंगलवार को बताया कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की सेंट्रो कार से बेतिया से रक्सौल की ओर जा रही है जिसमे साढ़े ग्यारह लाख रुपये के साथ अवैध पिस्टल भी रखे हुए है । उसके बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तब पुलिस हरकत में आयी और सभी वाहनों की जा...
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गाद बहुअरी में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन!

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गाद बहुअरी में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गाद बहुअरी के त्रिभुआन टोला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ,मुखिया पति बृजकिशोर यादव,अवधेश गिरि,कपिलदेव सर्राफ,अबरे आलम,शेख बेचूू,गुड्डूू आलम ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।आयोजन में दिल्ली, पंजाब ,यूपी सहित क्षेत्रीय पहलवानो ने भाग लिया।मेला समिति के अध्यक्ष नुरहोदा आलम,कोषाध्यक्ष रोबिन यादव,सदस्य मोहन खां, मजरूल, सबीर अंसारी ,शेख लालू ,बिनोद गद्दी ने बताया प्रत्येक साल की भांति इस साल भी मेला व दंगल का आयोजन किया गया है।गाद बहुअरी के पहलवान मुमताज गदी ने जीतेश कुमार को,,गुड्डू कुमार ने सद्दाम पहलवान को, महमूद पहलवान ने रामनिवास शर्मा को हराया।दंगल में चार दर्जन पहलवानों ने लिया भाग।मौके पर सौरंजन कुमार,विनोद यादव,लालू यादव मौजूद थे। ...
पीडीएस दुकान का राशन ले कर जा रहा ट्रैक्टर पलटा,एक की मौत,दो जख्मी!

पीडीएस दुकान का राशन ले कर जा रहा ट्रैक्टर पलटा,एक की मौत,दो जख्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीडीएस दुकान का राशन ले जा रहे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई।जबकि दो घायल हो गए।बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर रक्सौल प्रखण्ड से राशन लेकर गाद बहुआरी जा रहा था । तेज़ी गति के कारण पलनवा थाना क्षेत्र के बबुइया और गाद बहुअरी गाँव के बीच यह ट्रैक्टर शनिवार की रात्रि पलट गया ।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...
खुली सीमा को खुला करो के नारे के साथ बीरगंज बॉर्डर को खोलने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी!

खुली सीमा को खुला करो के नारे के साथ बीरगंज बॉर्डर को खोलने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल की केपी ओली सरकार द्वारा पिछले 9 माह से लगातार बॉर्डर बन्द रखने के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चला है।इसी कड़ी में बीरगंज बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह के बैनर तले 'खुली सीमा को खुला करो' के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा । बीरगंज कस्टम एरिया के पास धरना प्रदर्शन में जुटे आंदोलनकारी ओम प्रकाश सर्राफ का आरोप है कि ओली सरकार कोरोना के बहाने सीमा को बन्द कर राजनीतिक रोटी सेंक रही है। दोनो देशों के बीच जनस्तर सम्बन्ध को तोड़ने व कटुता फैलाने की साजिश की जा रही है।मधेश को बर्बाद करने की तिकड़म की जा रही है।इस साजिश को सफल नही होने दिया जाएगा।आंदोलन की अगुवाई कर रही पूर्व मंत्री करीमा बेगम व रम्भा मिश्रा का कहना है कि नेपाल सरकार मधेशी जनता के विरुद्ध शोषण व उपनिवेशवाद थोपने की नीति अख्तियार कर रखी है।जि...
गोपाल केडिया व सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय सदस्य निर्वाचित!

गोपाल केडिया व सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय सदस्य निर्वाचित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के सम्पन्न निर्वाचन में बीरगंज के दो व्यवसायी केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित हुए हैं। शनिबार को सम्पन्न निर्वाचन के मत परिणाम के अनुसार बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के वर्तमान अध्यक्ष गोपाल केडिया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता केन्द्रीय सदस्य पद पर निर्वाचित हुए है । निर्वाचीत होने के बाद उन्हें बधाइयां मिल रही है।बधाई देने वालों में ओम प्रकाश शर्मा,विजय सरावगी, अशोक वैध,गणेश लाठ, अशोक टेमानी,सुरेश शर्मा ,माधव राजपाल,आदि शामिल हैं। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!