आयुर्वेदिक छात्रों को सर्जरी की अनुमति के विरुद्ध एलोपैथ डॉक्टर रहे हड़ताल पर,आयुष डॉक्टरों ने किया समर्थन!
रक्सौल।(vor desk )।आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ रक्सौल के एलोपैथिक डॉक्टर हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अगुवाई में हुई। आज शुक्रवार को सरकारी व निजी डॉक्टर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे हड़ताल पर रहे। हालांकि इस दौरान सभी गैर-आपातकालीन और गैर-कोविड मेडिकल सेवाएं ठप रही।ओपीडी बन्द रहने से मरीजो को परेशानी हुई।सुदूर क्षेत्र से आये मरीजो को लौट जाना पड़ा।
इधर, डॉक्टरों की हड़ताल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रक्सौल इकाई अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार व सचिव डॉ एसके सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा नियंत्रित और रिसर्च ओरिएंटेड है, हमें आयुर्वेद की विरासत और समृद्धि पर गर्व है लेकिन दोनों को मिक्स नहीं किया जाना चाहिए।
बता दें कि आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (CCIM) की ओर से 20 नवंबर को जार...









