रक्सौल में नव वर्ष 2021 का हुआ स्वागत,एयरपोर्ट बना पिकनिक स्पॉट!
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल में नव वर्ष का खूब स्वागत हुआ।गनुगुने धूप के खिलने और साफ मौसम ने इस माहौल को ख़ुशगवार बना दिया।अहले सुबह दिनचर्या की शुरुवात रक्सौल के राजडण्डी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर व रक्सौल की पहचान सूर्यमन्दिर में दर्शन पूजन के साथ हुआ।
वहीं इस मौके पर रक्सौल एयरपोर्ट पिकनिक स्पॉट बना दिखा । इस बार पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा काफी भीड़ उमड़ी।वह इसलिए भी कि नेपाल बॉर्डर बन्द था।मौसम अनुकूल रहने और धुप खिलने से लोगो के चेहरे पर उत्साह साफ़ दिखा।
खुद के चूल्हे जला कर खाना पकाना और डीजे पर डांस का दौर देर शाम तक चलता रहा।रनवे पिकनीक स्पॉट बन गया।मेला सा महौल रहा।झूला,खोमचे वाले और मनोरंजन के अन्य साधनों का लोगो ने खूब लुत्फ़ उठाया।
सुरक्षा प्रबन्ध के बीच इस बार सीमावर्ती नेपाल से भी लोगो ने एयरपोर्ट पर मस्ती की।
शहर के ...









