Sunday, March 15

सीमांचल

संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कोविन यानी कोविड पर विजय के लिए प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल की बैठक *16 जनवरी से रक्सौल में शुरू हो सकता है कोविन टीकाकरण, पीएचसी में सभी तैयारी पूरी रक्सौल।(vor desk )।'कोविन'यानी 'कोविड पर विजय' के मूलमंत्र के साथ रक्सौल पीएचसी में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल ( बीएलटीएफ )की चौथी बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के बीडीओ सन्दीप सौरभ ने की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोविड एक लाइलाज बीमारी थी,लेकिन,अब हम इलाज की दिशा में बढ़ रहे हैं।कोविड वैक्सीन का ट्रायल फेज पूरा हो चुका है।जिले में तीन जगहों पर ड्राई रन का आयोजन भी किया जा चुका है।टीकाकरण के लिए स्थल चयन,मेडिकल टीम समेत अन्य आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। निर्देश मिलते टिकाकरण शुरू हो जाएगा।आगामी दिनों शुरू होने वाला टीकाकरण भी 'परीक्षा'की तरह है।जिसमे संयम,धैर्य व मुस्तैदी से इसमे उतीर्ण होना है।त...
कोहरा बढ़ने के साथ चोरी की घटना तेज, हरदिया गांव से चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली उड़ाई!

कोहरा बढ़ने के साथ चोरी की घटना तेज, हरदिया गांव से चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली उड़ाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार की रात को हरदिया गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक व्यवसायीं सह किसान श्री लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया के ट्रैक्टर ट्राली की चोरी चोरों ने दोनों चक्का नया जक लगाकर चोरी कर लिया। उक्त घटना की सूचना शुक्रवार को रक्सौल थाना दी गई है। मांग की गई है कि ट्रॉली को अविलंब बरामद की जाए। साथ ही रात्रि गस्ती गांवों में भी बढ़ाने का निवेदन करते हुए अनुरोध किया गया कि आगे किसी और किसानों का कोई नुक़सान नहीं हों। चोरी की इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल है। ...
पुलिस की पिटाई से कृषक बुरी तरह जख्मी, रक्सौल पीएचसी में हुआ इलाज!

पुलिस की पिटाई से कृषक बुरी तरह जख्मी, रक्सौल पीएचसी में हुआ इलाज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भेलाही पुलिस की कथित पिटाई से एक कृषक के बुरी तरह जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जख्मी कृषक रक्सौल प्रखण्ड के जयमंगलपुर के राजीव कुमार यादव बताए गए हैं।जिनका आरोप है कि वे बाइक से खाद ले कर जा रहे थे।इसी क्रम में बेवजह भेलाही पुलिस द्वारा बुरी तरह पिटाई कर दी गई।उनके आंखों व चेहरे समेत शरीर के अन्य भाग में भी जख्म के निशान हैं। राजीव का आरोप है कि वे बाइक पर थे।बाइक के सभी कागजात थे।खाद अपने खेत के लिए ले जा रहे थे।इसी दौरान रोका गया। चौक पर ही थोड़ा आगे बढ़ कर रुकते ही पिटाई कर दी गई। बताया गया है कि पिटाई के बाद पुलिस भेलाही ओपी चली गई।जख्मी राजीव को स्थानीय लोगों ने रक्सौल पीएचसी में लाये और इलाज कराया। राजीव के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ज्यादती की है।इसके खिलाफ़ वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इधर,भेलाही ओपी प्रभारी से सम्पर्...
रक्सौल के कौवा धांगड़ में 35 वर्षीय अज्ञात महिला शव मिलने से सनसनी,निर्मम हत्या की घटना से दहशत

रक्सौल के कौवा धांगड़ में 35 वर्षीय अज्ञात महिला शव मिलने से सनसनी,निर्मम हत्या की घटना से दहशत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एक महिला की निर्मम हत्या कर शव फेंके जाने की घटना से सनसनी है। शुक्रवार की सुबह यह मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।सवाल उठने लगे कि आखिर यह महिला कौन है?हत्या क्यों और किसने की? बताते है कि पलनवा थाना क्षेत्र के कौवा धांगड गाँव में नहर के साईफन के सटे पश्चिम सोनालाल यादव के गन्ना के खेत मे शुक्रवार को एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। उक्त महिला के गर्दन को धारदार हथियार से काट दिया गया है।घटनास्थल से एक खटका वाला रामपुरी चाकु( डाइगर )भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही,अब तक उक्त महिला की पहचान नही हो पाई है।महिला पिला समीज -काला सलवार व उजला स्वेटर पहनी हुई है। इस बाबत डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा का कहना है कि72 घंटे तक महिला...
रक्सौल में बच्चों को गणित के सवालों का हल चुटकियों में निकालने के लिए मास्टरमाइंड अबैकस क्लास की होगी शुरुवात!

रक्सौल में बच्चों को गणित के सवालों का हल चुटकियों में निकालने के लिए मास्टरमाइंड अबैकस क्लास की होगी शुरुवात!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।क्या आपके बच्चे को गणित से डर लगता है? अब इसका समाधान आपके शहर में मौजूद होगा । खेल खेल में अपने बच्चों को गणित सिखाने के लिए रक्सौल में पहली बार ABACUS का प्रशिक्षण दिया जायेगा ।इसके लिए शहर के पंकज चौक पर अवस्थित 'रक्सौल मास्टर माइंड 'अबैकस'द्वारा इसका क्लास शुरू करने जा रही है। इसकी संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि यहाँ बच्चें कैलकुलेटर से भी ज्यादा तेज़ बन सकते हैं ।ट्रेनिंग के बाद चुटकियों में गणित के सवाल का हल कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड अबैकस विश्व स्तरीय संस्था है।जिसकी फ्रैंचाइज़ी यहां शुरू की जा रही हैं।इस क्लास के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसमे 5 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को प्रवेश मिलेगा।आगामी 15 जनवरी 2021 से क्लास की शुरुवात होगी। ...
बीरगंज की एसपी गंगा पन्त समेत 30 एसपी का ट्रांसफर, नए एसपी होंगे बेल बहादुर पांडे

बीरगंज की एसपी गंगा पन्त समेत 30 एसपी का ट्रांसफर, नए एसपी होंगे बेल बहादुर पांडे

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज एसपी बेल बहादुर पांडे बीरगंज।(vor desk)।संसद विघटन व चुनाव की घोषणा के बाद नेपाल के गृह मंत्रालय ने पर्सा व बारा जिला समेत 30 जिलों के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।इसमे पर्सा जिला के एसपी के पद पर बेल बहादुर पांडे व बारा जिला के एसपी के पद पर दीपेंद्र शाही की पदस्थापना की गई है।पुलिस प्रधान कार्यालय सूत्रों ने बताया है कि पर्सा जिला की एसपी गंगा पन्त को केंद्रीय अनुसंधान विभाग के इंटिलिजेन्स शाखाव बारा जिला के एसपी कृष्ण पंगेनी को महानगरिय अपराध महाशाखा काठमाण्डू में ट्रांसफर कर दिया गया है।( रिपोर्ट:गणेश शंकर ) ...
आदापुर में रेलवे भूमि पर बिना अनुमति बन रही पीसीसी सड़क को तोड़वाया,मामला तूल पकड़ा!

आदापुर में रेलवे भूमि पर बिना अनुमति बन रही पीसीसी सड़क को तोड़वाया,मामला तूल पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम कचुरबारी गांव में स्थित प्रसिद्ध ज्ञानी शाह बाबा के मजार तक कथित रूप से जिला परिषद की ओर से रेलवे के अनुमति के बिना पीसीसी सड़क बनाने का मामला तूल पकड़ गया है।इस निर्माणाधीन सड़क को रेल विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से तोड़वा दिया है।इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों के मुताबिक,प्रखण्ड के कचुरबारी गांव स्थित ज्ञानी शाह बाबा के मजार तक एप्रोच पथ के अभाव में स्थानीय जिला पार्षद पति मो.सलाउद्दीन के द्वारा मुख्य पथ के पुल के से मजार तक संपर्क पथ का पीसीसी कराया जा रहा था।करीब साढ़े तीन सौ फीट पीसीसी ढलाई भी करा लिया गया था।इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल था कि इसी बीच किसी ने रेल विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया।सूचना मिलते ही रक्सौल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कार्य) तपस राय,एसएसई(वे) देवेन्द्र मोहन,आइपीएफ रा...
विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो- अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायकरामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी व,पीएचसी कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाये वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे ,व समय पर कार्यालय पहुंचें जिससे दूर से आये लोग समय पर अपना कार्य निपटा कर अपने घर चले जाये। उक्त बातें सुगौली के राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों से कही ।विधायक श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आम लोगो के काम में पारदर्शिता लाने को कहा। विधायक ने कहा मेरा पदाधिकारियों के साथ बैठक का उद्देश्य आम लोगो का काम मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी परेशानी न हो,विधायक ने कहा कि सरकार प्रायोजित कार्यक्रमो व योजनाओ का लाभ प्रत्येक गरीबो को मिले ।बैठक के दौरान विधायक ने मनरेगा पीओ से पशु शेड किस किस पंचायत में बना है उसकी लागत क्या है उसकी जानकार...
चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण

चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा लड़कियों के बीच सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चाइल्ड लाइन सब सेन्टर रक्सौल द्वारा वार्ड नंबर-07 अहिरवा टोला में लड़कियों और महिलाओं के बीच इज्जत परियोजना के बारे में जागरूक अभियान के साथ मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन पैड का वितरण किया गया। मौके पर चाइल्ड लाइन टीम मेंबर किरण वर्मा द्वारा लड़कियों महिलाओं को मासिक धर्म के आने के बाद उनको घर में रखें हुए पुराने कपड़ों को इस्तेमाल नहीं करने को बताया गया। ऐसा करने से होने वाले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस जानकारी के साथ ही मानव व्यापार एवं बाल मजदूरी रोकथाम हेतु बच्चों और उनके अभिभावको को विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। ...
रक्सौल के परसौना गावँ में हुई आगलगी में एक घर जला, हजारों की क्षति!

रक्सौल के परसौना गावँ में हुई आगलगी में एक घर जला, हजारों की क्षति!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के प्रसौना तपसी अंतर्गत प्रसौना गांव में रोज मियां( पिता- अजीज मियां ) का घर बीती रात्रि अचानक हुई आगलगी में जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इधर,स्थानीय मुखिया पति बृजकिशोर प्रसाद यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया।मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता सौरंजन कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने अंचलाधिकारी से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!