एसएसबी कोविन वैक्सिनेशन के लिए कर रही जागरूक,ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकरात्मक असर !
सुरक्षा के साथ सामाजिक हित में आगे आए एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव
रक्सौल।( vor desk )।सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी के अधिकारी व जवान सीमाई इलाको के लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं।लेकिन,अब कोविन टिकाकरण को सफल बनाने हेतु लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं और टिकाकरण के महत्व को बता रहे हैं कि यह टिका पूर्णत:सुरक्षित है।कोई साइड इफेक्ट नही है।यह कोविड से बचाव करेगा।यह निःशुल्क दिया जा रहा है।
एसएसबी की जागरूकता के बाद से ग्रामीण व अशिक्षित लोगों में पनपा अन्ध विश्वास खत्म हो रहा है।और लाभुक टिकाकरण केंद्र पहुंच कर टिका लेने लगे हैं।इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे एसएसबी डोर टू डोर जागरूकता के लिये जुट गई है।
कोविड 19 की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है।इससे लाखो लोग संक्रमित हुए और बड़ी संख्या में मौत के आ...









