कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल बने पश्चिमी चंपारण जिला के संगठन प्रभारी!
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्वी चंपारण जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को पश्चिमी चंपारण(बेतिया) का जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया।
इस बात की जनकारी युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने दी। युवा विधानसभा प्रभारी ने बताया कि भुवन पटेल जब जिला अध्यक्ष थे तब उन्होंने ने पार्टी को बहुत ही मजबूती दिलाई थी और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने में काम किया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को ऊर्जा देने का काम किया।इनके कार्यकुशलता को देखते हुए भुवन पटेल को इस पद पर मनोनीत किया गया है। इनके मनोनित होने पर हर्ष व्यक्त किया और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने भुवन पटेल को जिम्मेवारी दे कर कार्य...









