दलितों के मसीहा थे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान : रामबाबू यादव
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि शहर के लक्ष्मीपुर में मनाई गई ।इस अवसर पर उनको नमन किया गया ।साथ ही उनके कार्यों को याद किया गया,जो देश व आमजन के हित मे था।
इस मौके पर कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि शोषित- दलित -पीड़ित के वे आवाज थे।सही मायने में वे दलितों के मसीहा थे।उन्होंने अपने जीवन काल में ऐसा ऐसा कार्य करके इतिहास रच लिया कि शायद ही अब दूसरा कोई उस मुकाम को छू सकेगा।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान ऐसे इंसान थे ,जिनके पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी कोई दाग नहीं लगा ।रेल मंत्री थे उसी तरह उसी तरह इतिहास रच दिए ।दूरसंचार हो या इस्पात हो या रसायन व उर्वरक मंत्री ,जब भी जिस पद पर रहे ,वे उदाहरणीय रहे। आज उनके कमी को करोड़ों लाखों लोग एहसास कर रहे हैं।
इस अवसर पर शीला देवी, ...









