Monday, March 16

सीमांचल

रक्सौल में कोविड वैक्सिनेशन के दूसरे डोज की शुरुवात,पहले दिन 99 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टिका!

रक्सौल में कोविड वैक्सिनेशन के दूसरे डोज की शुरुवात,पहले दिन 99 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में सोमवार से हेल्थ केयर वर्कर को कोविड वैक्सिनेशन के दूसरे डोज की शुरुवात की गई है।जिसकी शुरुवात रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने खुद टिका ले कर किया।उन्होंने टिका लेने के बाद कहा कि यह टिका पूर्ण रूप से सुरक्षित है।कोई साइड इफेक्ट नही है।इसलिए जिन हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों ने टिका अब तक नही लिया, वे ले लें। डॉ0 एसके सिंह को लगा दूसरे डोज का टीका बताया गया कि दूसरे डोज के टिकाकरण के लिए दो सत्र स्थल पर कुल 99 हेल्थ केयर वर्कर को टिका लगाया गया।जिसमे रक्सौल पीएचसी सत्र स्थल पर 106 के लक्ष्य के तहत 50 व एसआरपी होस्पिटल में 64 के लक्ष्य के तहत 49 यानी कुल 99 को टीका लगाया गया।इन्हें 16 व 17 जनवरी को पहला टिका लगा था। इस क्रम में एसआरपी हॉस्पिटल में निदेशक डॉ0 सुजीत कुमार ने खुद टिका ...
‘दुकान कब्जा कांड’ में सियासत गर्म,पूर्व विधायक ने पीड़िता के आंसू पोछे,तो,विधायक ने की घटना की निंदा,चार को जेल

‘दुकान कब्जा कांड’ में सियासत गर्म,पूर्व विधायक ने पीड़िता के आंसू पोछे,तो,विधायक ने की घटना की निंदा,चार को जेल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पूर्व विधायक डॉ0 अजय सिंह ने पीड़िता सुधा देवी से की मुलाकात रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल शहर के बीच बाजार में मिर्चा पट्टी स्थित सुधा देवी के 'बंका जड़ी बूटी व पूजा सामग्री' की दुकान में शनिवार को दिन दहाड़े हुई लूट पाट व कब्जा के प्रयास की घटना और इसको ले कर थाना गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मामला तूल पकड़ गया है। एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर,इस मामले को ले कर सियासत भी गर्म हो गई है।पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने पीड़िता सुधा देवी के दुकान पर अपने समर्थकों के साथ दोपहर 3:00 बजे पहुंच कर मुलाकात की और सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का वादा किया। कल की घटना में पीड़िता के साथ जो बदसलूकी हुई और लूटपाट हुई इस पर भी डॉ0 सिंह ने दु:ख व्यक्त किया ।डॉ सिंह के पहुंचने प...
स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा शहर के कोइरिया टोला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा शहर के कोइरिया टोला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) स्वच्छ रक्सौल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी रहा।रविवार को शहर के कोईरिया टोला वार्ड नम्बर 24 में सातो माई मन्दिर के सामने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. मुराद आलम के नेतृत्व में विभिन्न मरीजों सहित कुल 75 से अधिक लोगों का स्वास्थ जांच किया गया। इसमे शुगर मरीजों की संख्या 35 रही एवं ब्लडप्रेशर के 18 मरीज पाए गये। स्वास्थ जाँच, शुगर जाँच, ब्लड प्रेशर एवं निःशुल्क दवा वितरण में राजन प्रसाद, राज कुमार, मनीष पटेल, अरमान, महेश कुमार, जय प्रकाश चौहान, उमेश कुमार का योगदान सराहनीय रहा। इस बाबत संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आगामी 21 फरवरी को आश्रम रोड़ स्थित छठिया घाट परिसर में इस स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ...
रक्सौल सिविल कोर्ट स्थापनार्थ  जिला न्यायाधीश व अपर समाहर्त्ता ने किया स्थल निरीक्षण

रक्सौल सिविल कोर्ट स्थापनार्थ जिला न्यायाधीश व अपर समाहर्त्ता ने किया स्थल निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लम्बे समय से रक्सौल में प्रस्तावित सिविल कोर्ट के लिए भूमि की तलाश चल रही है।भूमि के अभाव में कार्य आगे नही बढ़ पा रहा। इसी क्रम में रविवार को इस प्रस्तावित सिविल कोर्ट के निर्माण हेतु भूमि निरीक्षण के लिए जिला न्यायाधीश परशुराम सिंह यादव व जिला अपर समाहार्ता शशीशेखर चौधरी पहुंचे और रक्सौल में विभिन्न स्थलों पर भूमि का निरीक्षण किया। इस बाबत रक्सौल की एसडीएम सुश्री आरती ने बताया कि रक्सौल में सिविल कोर्ट स्थापना के लिए भूमि निरीक्षण किया गया।जिसमें चिकनी,कनना,कौड़ीहार और वार्ड नंबर 25 में अवस्थित भूमि का निरीक्षण किया गया। चिकनी मे आईसीपी रोड के पास की भूमि का सरकारी कीमत एक लाख बीस हजार रुपए प्रति डीसमील है। कौड़ीहार में आईसीपी रोड के पास की भूमी दस लाख बीस हजार रुपए प्रति डीसमील है।नगर परिषद वार्ड नंबर 25 आदापुर रोड का भूमि 3 लाख60 हजार रुपए डीसमील है। कनना...
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि,किया याद!

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि,किया याद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों के वर्षी यानी शहादत दिवस पर आज स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।वीर जवानों के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर जगदीश प्रसाद ने कहा कि भारत आदिकाल से शांति एवं वैश्विक सद्भावना का समर्थक रहा है पर पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन आतंकी हमलों के द्वारा देश के एकता और अखंडता को चुनौती देने का प्रयास करता करता आया है ।किंतु देश के बहादुर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर सरहदों की सुरक्षा करते रहे हैं ।हम सभी देशवासी देश पर मर मिटने वाले ऐसे वीर जवानों के सदा आभारी हैं । आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के एसडीएफ प्रदेश सह प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा एबीवीपी देश में राष्ट्र के प्रति समर्पण...
देश के लिए समर्पित रहना व समय देना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व:राजकुमार गुप्ता

देश के लिए समर्पित रहना व समय देना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व:राजकुमार गुप्ता

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।शहर स्थित कपड़ा बैंक के कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने किया और प्रशिक्षण सत्र की शुरुवात करते हुए राष्ट्रवादी विचार धारा के अनुसरण पर जोर देते हुए कहा कि देश के लिए समर्पित रहना व समय देना प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बीजेपी...
राशनकार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार सीडिंग अनिवार्य,वरना 31 मार्च से बन्द हो जाएगी आपूर्ति

राशनकार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार सीडिंग अनिवार्य,वरना 31 मार्च से बन्द हो जाएगी आपूर्ति

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल स्थित अनुमंडल सभागार में शत प्रतिशत राशन कार्ड धारी लाभुकों का आधार सीडिंग कराने हेतु सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की आवश्यक बैठक हुई।जिसमें स्थानीय अवर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी एमओ संतोष कुमार के द्वारा यह जानकारी दी गई कि दिनांक 15 एवं 16 फरवरी को विशेष कैंप लगाकर लाभुकों का आधार सीडिंग कराया जाएगा। इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।आधार साइडिंग अनिवार्य रूप से कर लेना है। उनके मुताबिक,राशन कार्ड पर सभी पारिवारिक सदस्यों की आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी गयी है। 31 मार्च तक जिस राशन कार्ड के सभी सदस्यों की आधार सीडिंग नही होगी, उस राशनकार्ड को ब्लॉक करते हुए आपूर्ति रोक दी जाएगी। ...
तालाब में मछली मरवाने के लिए जाल लगाने के क्रम में भाईयों में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत

तालाब में मछली मरवाने के लिए जाल लगाने के क्रम में भाईयों में हुई जमकर मारपीट, एक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के बथुवाहिया गांव में परिवारिक विवाद में भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस क्रम में एक भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बताया गया सुरेंद्र सिंह( 50 वर्ष ) सरकारी तालाब में मछली मारने के लिए वह जाल लगवा रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह के भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। *मृतक ने जलकर का कराया था बंदोवस्तबताया जाता है कि बथुअहिंया गांव में तीन एकड़ का सरकारी तालाब है। जिसका बंदोबस्त ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने अपने नाम से कराया था। जिस तालाब पर उनके दो सगे भाई जबरन अपना दावा करते हैं। उसी तालाब में सुरेंद्र सिंह मछली मारने के लिए मछुआरा से जाल लगवा रहे थे।उसी दौरान उनपर हमला किया गया...
दिन-दहाड़े बीच बाजार में दुकान में लूट पाट कर कब्जा का प्रयास,रक्सौल थाना पर हुआ जम कर विरोध प्रदर्शन

दिन-दहाड़े बीच बाजार में दुकान में लूट पाट कर कब्जा का प्रयास,रक्सौल थाना पर हुआ जम कर विरोध प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में जंगल राज पार्ट 2 लौट आया है। रक्सौल शहर में दिन दहाड़े एक महिला दुकानदार के यहाँ लूटपाट और महिला दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है।सत्तारूढ़ राजनीतिज्ञ के संरक्षण में लूटपाट करने का आरोप लगा है। लूटपाट के विरोध में लोगो ने रक्सौल थाना गेट के सामने टायर जलाकर विधायक मुर्दाबाद , रंगदारी नही चलेगी ,पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद ,रक्सौल पुलिस मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।बताया जाता है जमीन के वैल्यू के मामले में रक्सौल मिनी मुंबई के नाम से विख्यात है। रक्सौल शहर के मिर्चा पट्टी में जमीनी विवाद का कुछ माह से चला आ रहा पुराना मामला था। जमीन पर कब्जे और वर्चस्व को लेकर एक पक्ष ने उक्त भूखंड पर बने दुकान में से एक के महिला किरायदार के यहाँ लूटपाट और दुर्व्यहार करने लगे।अहले सुबह करीब 9 बजे ही सैकड़ो की संख्या में गो...
भाजपा सरकार में ही देश के किसानों का सर्वांगीण संभव:उमाकांत सिंह

भाजपा सरकार में ही देश के किसानों का सर्वांगीण संभव:उमाकांत सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जब जब देश में भाजपा की सरकार आई है किसानों का विकास हुआ है। किसान हित में काम हुए हैं।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रक्सौल जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष और चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह ने कही।कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने रक्सौल किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने कहा किसान मोर्चा की पूरी टीम लॉकडाउन पीरियड में भी बिहार स्तरीय कार्यक्रम का सफल संचालन करके इतिहास रचने का काम किया है।आज के इस कार्यक्रम में जवाब हम देंगे जो भाजपा किसान मोर्चा रक्सौल के द्वारा चलाया गया था उसकी जमकर सराहना की गई। वहीं,अनुसूचित जन जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के लिए हरेक प्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!